मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, यात्रा के दौरान खेत में गिरा पैरा मोटर

खरगोन ।    राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में तीसरा दिन है। गुरुवार रात ग्राम खेरदा में रात्रि विश्राम के बाद अपने अगले पड़ाव भान भरड की ओर जाने के लिए तैयार है। इसके पहले विश्राम स्थल पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। इंदौर इच्छापुर हाईवे से होते हुए राहुल गांधी का काफिला शुक्रवार सुबह करीब 9:15 बजे भान भरड़ पहुंच चुका हैं। दोपहर के खाने और आराम की व्यवस्था की गई है। खेत में 20000 वर्ग फीट में टेंट लगाया गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता यहां भोजन करेंगे। शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे तक राहुल की यात्रा 7 किलोमीटर आगे बढ़ चुकी थी। टी ब्रेक के बाद बेडियाव खुर्द गांव से आगे यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। विवाद राहुल गांधी से मिलने को लेकर किया जा रहा था।ग्राम खेरदा से यात्रा सुबह 6.15 बजे खरगोन की ओर निकली है राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद है। काफिला खेरदा से आधा किलोमीटर दूर तक कार से निकला। इसके बाद भान भरड़ के लिए पैदल यात्रा शुरू हुई है। ठंड के बावजूद राहुल गांधी की अगवानी के लिए सड़क के दोनों ओर सुबह से ही लोग जमा हो गए थे। शुक्रवार सुबह 6:00 बजे ग्राम खेरदा से निकलकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दोडवा तक पहुंची है। पदयात्रा सुबह करीब 10:00 बजे भान भरड़ पहुंचेगी। हिंदुस्तान बायोडीजल पेट्रोल पंप के सामने विराम की व्यवस्था की गई है। यहां लंच के बाद यात्रा दोपहर करीब 3:30 बजे भान भरड से सनावद के लिए निकलेगी। शाम करीब 6:30 बजे यात्रा सनावद बस स्टैंड पर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा मोरटक्का के लिए रवाना होगी। वैष्णव होटल के पास शाम की व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी की यात्रा के साथ बड़ी संख्या मैं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भी शामिल हो चुके हैं और काफिला बड़ा होता जा रहा है,

यात्रा के दौरान एक खेत में अचानक पैरा मोटर गिर पड़ा 

भारत जोड़ो-भारत जोड़ो के नारे लगाते हुए यात्रा के साथ चल रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान एक खेत में अचानक पैरा मोटर गिर पड़ा जिससे भगदड़ मचते-मचते बच गई। खरगोन पुलिस को बगैर बताए यात्रा के समर्थन में पैरामोटरिंग की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस पर रोक लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button