Newsमध्य प्रदेशसीहोर

चुनाव के दौरान आए नहीं और अब सीएम छोड़ नहीं पा रहे बुधनी विधानसभा क्षेत्र: विक्रम मस्ताल शर्मा

बुधनी। बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लगातार हो रहे बुधनी विधानसभा के दौरों को लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के दौरान तो बुधनी में नहीं आए, लेकिन अब वे बुधनी विधानसभा को छोड़ नहीं पा रहे हैं। लगता है कि अब उन्हें अपने कार्यकर्ताओं एवं नेेताओें पर विश्वास नहीं हो रहा है, इसलिए वे खुद ही बार-बार फीडबैक लेने के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के अंदर बैचेनी है। इस बार भाजपा को हार का डर सता रहा है। सबसे ज्यादा डर बुधनी विधानसभा से ही लग रहा है, क्योंकि अब बुधनी विधानसभा की जनता भी क्षेत्र में बदलाव चाहती है, विकास चाहती है, उनका उत्थान चाहती है। आदिवासी अब अपना अधिकार चाहते हैैं, जो कि उन्हें पिछले 17 वर्षों में नहीं मिला। हर वर्ग चाहता है कि अब बुधनी विधानसभा में बदलाव हो, इसके लिए जनता ने इस बार अपना मन बदलाव का बना लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कमलनाथजी ेके नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन रही है। सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा। सड़कों पर घूम रही गौ माताओें को आसरा दिया जाएगा। गरीबों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा। गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों का कर्जमाफ करने के साथ ही उनकी फसलों का उचित मूल्य भी दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे खुद भी किसान पुत्र हैं और किसान की व्यथा को समझते हैं, इसलिए इस बार प्रदेश के किसानों के साथ ही गरीबों, महिलाओं, युवाओं को उनका अधिकार दिलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin parfume la cuisine, on pense déjà aux petits plats servis au restaurant. Leurs recettes et astuces méritent d'être étudiées plus en détail. Four ou poêle : 74 Quand l'automne s'installe, on a envie de recettes réconfortantes : une soupe veloutée, un plat mijoté et un dessert maison créent une pause gourmande.