Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हल्दी का घोल पीते ही 61 भेड़-बकरियों की मौत

सीहोर। जिले के ग्राम मैना और खामखेड़ा के बीच ठहरे पशुपालकों के डेरे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाजार से खरीदी गई पिसी हल्दी का घोल पिलाने के बाद लगभग 61 भेड़-बकरियों की अचानक मौत हो गई। इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की मौत से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पशुपालक अपने डेरे के साथ मैना और खामखेड़ा के बीच रुके हुए थे। ग्राम मैना में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से उन्होंने पिसी हुई हल्दी खरीदी थी। पशुओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए अक्सर हल्दी का उपयोग किया जाता है, इसी उद्देश्य से पशुपालकों ने हल्दी को पानी में घोलकर अपने जानवरों को पिलाया था।
देखते ही देखते बिछ गई लाशें
पशुपालकों ने बताया कि हल्दी का घोल पिलाने के कुछ ही समय बाद बेजुबान जानवरों की तबीयत बिगडऩे लगी। पशुओं को उल्टी होने लगीए वे कमजोरी के कारण लडख़ड़ाने लगे और अचानक जमीन पर गिरकर दम तोडऩे लगे। देखते ही देखते डेरे के आसपास 61 के करीब भेड़-बकरियों की लाशें बिछ गईं।
मिलावट या जहर की आशंका
पशुपालकों और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि साप्ताहिक बाजार में बिकने वाली हल्दी में किसी घातक जहरीले तत्व की मिलावट हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्वस्थ पशुओं का मरना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री और मसालों की जांच की जाए ताकि अन्य पशुओं या इंसानों के साथ ऐसी अनहोनी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna sprememba, kot je nekaj svežih zelišč, lahko preprost jedilnik prijetno popestri. Kako združiti okus in koristi, je vredno podrobneje raziskati. Počasni obroki namesto Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo ogljikove hidrate, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati uravnotežen recept z veliko zelenjave in dobrim okusom.