Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीवन अभियान का बैच सम्मान समारोह आयोजित, संत हरिराम दास महाराज ने नदी संरक्षण की इस पहल को बताया नई क्रांति

सीहोर। नदी संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन के लिए पिछले 10 महीनों से लगातार चल रहे सीवन अभियान का रविवार का दिन खास रहा। हंस दास मठ मंदिर में सीवन पुत्र-पुत्रियों का बैच सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल में हुई। शिक्षाविद जयंत दासवानी ने अपनी बेहद मधुर आवाज में एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद वैभव राठौर, संतोष सिंह सिसोदिया और ललिता कुशवाह ने भी शानदार भजन गाकर वहां मौजूद सभी लोगों को झूमने और नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। इसके पश्चात वरिष्ठ सीवन पुत्र-पुत्रियों की टीम जिनमें राजाराम कसौटिया, गोपाल आर्य, प्रदीप साबू, वीरेंद्र सिंह बिसौरिया, कैलाश चावड़ा, राजमल राठौर आदि ने संत श्री हरिराम दास महाराज की आरती उतारकर उनका तिलक वंदन किया।
राष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुकी है
सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा ने सम्मान समारोह की रूपरेखा रखते हुए बताया कि पिछले 9-10 महीनों से नदी संरक्षण को लेकर जो कार्य किया जा रहा है, वह अब किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक छोटे से प्रयास से शुरू होकर एक बड़े राष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुका है।
इसके बाद माधव सिंह यादव ने सम्मान पत्र पढक़र सभी को सुनाया। कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत और संत शिरोमणि 1008 हरिराम दास महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सीवन अभियान आज अपने पूरे चरम पर है और यह नदी संरक्षण के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। सीवन पुत्र-पुत्रियों की टीम ने जिस निष्ठा से काम किया है, वह अपने आप में अद्भुत और अकल्पनीय है। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी जयंत दासवानी और राजाराम कसौटिया ने भी कहा कि यह अभियान प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक जोरदार और अनुकरणीय पहल है, जिसमें सभी सदस्य पूरी तरह निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इन विशिष्ट अतिथियों और सदस्यों का हुआ सम्मान
समारोह के अंत में सीवन अभियान से जुड़े समर्पित सदस्यों को विशेष सीवन बैच लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख सीवन पुत्र एवं पुत्रियां में जयंत दासवानी, माधव सिंह यादव, ललिता कुशवाह, भगवती चावड़ा, मुकेश कुशवाह, गजराज सिंह, राहुल राय, देवेंद्र राय, प्रेम राम, राजकुमार सोनी, हरिनारायण सोनी, वैभव राठौर, शंकर ठाकुर, मुकेश राय, कैलाश चव्हाण, राधेश्याम मकवाना, जगदीश वर्मा, प्रकाश यादव, करनीराम मालवीय, योगेंद्र राय, प्रदीप चावड़ा, गोपाल खत्री, राजमल राठौर, अशोक खत्री, संतोष मेवाड़ा, कैलाश चावड़ा और अथर्व चावड़ा। विशिष्ट अतिथि में राजाराम कसौटिया, गोपाल आर्य, वीरेंद्र सिंह बिसोरिया और प्रदीप साबू को भी विशेष रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कैलाश चव्हाण, प्रकाश यादव एवं जगदीश वर्मा ने किया, जबकि पूरे आयोजन की व्यवस्था योगेंद्र राय और करनीराम मालवीय द्वारा संभाली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button