माहेश्वरी समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित, योगेश अध्यक्ष और महेश हुरकट बने सचिव

साधारण सभा की बैठक में आगामी 3 वर्षों के लिए हुआ चुनाव, समाजजनों ने दी नई टीम को बधाई

सीहोर। माहेश्वरी समाज सीहोर द्वारा स्थानीय स्तर पर साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज हित और संगठनात्मक मजबूती पर व्यापक चर्चा के बाद आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार समाज के वरिष्ठ सदस्य योगेश राठी को सीहोर माहेश्वरी समाज का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके मनोनयन पर उपस्थित सभी समाजजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
अध्यक्ष पद के निर्वाचन के साथ ही समाज के सुचारू संचालन के लिए अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी सम्माननीय पदाधिकारियों की घोषणा कर उन्हें मनोनीत किया गया, जिसमें सचिव महेश हुरकट, उपाध्यक्ष एवं भवन व्यवस्थापक सत्यनारायण हुरकट, सहसचिव लोकेश राठी, सांस्कृतिक सचिव अभिषेक कासट, कोषाध्यक्ष पर्व साबू, मीडिया प्रभारी अमित कुइया और भवन सह व्यवस्थापक अंकित गट्टानी बने हैं।
ये मनोनीत किए गए कार्यकारिणी सदस्य
समाज की गतिविधियों को गति देने के लिए एक सशक्त और वरिष्ठ सदस्यों की कार्यकारिणी टीम का भी गठन किया गया है। इसमें डॉ. एसआर गट्टाणी, गिरधर गोपाल कुईया, कमल झंवर, अशोक बियानी, किशोर सोडाणी, सुशील मंत्री, सुरेश साबू, रमेश मूंदड़ा, द्वारका चांडक, वल्लभ बियाणी, विजय चांडक, सुमित झंवर, रवि धूत, मनोज झवर, पंकज काबरा, पंकज तोषनीवाल, शरद बाहेती, भारत मंत्री, विपुल चांडक, राकेश मोहता एवं शैलेश राठी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
संरक्षकों और वरिष्ठों ने दी नई टीम को बधाई
नवीन कार्यकारिणी के गठन पर समाज के संरक्षकों और वरिष्ठ नेतृत्व ने हर्ष व्यक्त करते हुए नई टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास और एकता के लिए तत्परता से कार्य करेगी। बधाई देने वालों में माहेश्वरी समाज के संरक्षक शांति लाल साबू, डॉ. सुरेश झवर, अशोक सोडाणी सहित सम्मानित सदस्य मनोहर झवर, राधेश्याम मंत्री, पुरुषोत्तम कुइया, जिला अध्यक्ष पंकज झंवर और राकेश बांगड़ शामिल हैं। इसके साथ ही महिला मंडल की जिला अध्यक्ष गीता सोडाणी, महिला मंडल स्थानीय अध्यक्ष संगीता राठी, प्रतिभा झंवर, सत्यभामा मंत्री आदि शामिल हैं।

Exit mobile version