
सीहोर। भगवान श्री परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर उनका अभिषेक किया गया। इसके बाद महाआरती भी हुई। सीहोर में खजांची लाईन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में विप्रजनों की उपस्थिति में आयोजन हुआ। इधर जिले के रेहटी, भैरूंदा, बुधनी, आष्टा सहित अन्य शहरों में भी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पूजा-पाठ हुआ तो वहीं भव्य चल समारोह भी निकले। सीहोर में भी 26 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार, भगवान शिव शक्ति के परम शिष्य भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव श्रद्धा, विश्वास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सोमवार सुबह आचार्यगण पंडित अनिल पाराशर व पंडित पवन व्यास द्वारा वेदमंत्रों के साथ पूजा अर्चना व अभिषेक प्रारंभ किया गया। इसके बाद शंखनाद के साथ डमरू, घंटी, ढोल नगाड़े के साथ महाआरती की गई। इस दौरान गगनभेदी भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा, धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष पं. राजेश मोहन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास, ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, युवा संगठन अध्यक्ष पं. रजत व्यास, चल समारोह युवा अध्यक्ष पं. तनिश त्यागी, रुपेश तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष उमा शुक्ला, चल समारोह महिला उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी, सहित अनेक विप्र बंधुओं ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान की। इस अवसर पर भगवान परशुरामजी के जीवन से जुड़ी हुई अनेक दुर्लभ जानकारी का विश्लेषण पंडित दुर्गा प्रसाद कटारे व पंडित मोहित रामजी पाठक द्वारा संस्कृत श्लोक के माध्यम से बताया गया। इस मौके पर अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले धार्मिक क्रियाकलापों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
रेहटी में हुई पूजा-अर्चना, बुधनी में निकला चल समारोह-