Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

अभिनेता विक्रम मस्ताल ने 3 महीने 3 दिन में पूरी की 3300 किमी की नर्मदा परिक्रमा

सीहोर। रामायण ‘पार्ट.2’ में ‘हनुमान जी’ के जीवंत अभिनय से देशभर में पहचान बनाने वाले अभिनेता और कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने अपनी 3300 किलोमीटर की कठिन नर्मदा पदयात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। गत 3 नवंबर को ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर से शुरू हुई यह यात्रा 3 महीने और 3 दिन बाद वापस वहीं पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा की पूर्णता पर मस्ताल ने मां नर्मदा का पूजन कर चुनरी अर्पित की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस 100 दिवसीय यात्रा के दौरान कई ऐसे रोचक और भावुक पल आए, जिन्होंने यात्रा को यादगार बना दिया। यात्रा के दौरान जब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पता चला कि उनके बीच ‘हनुमान जी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता स्वयं पदयात्रा कर रहे हैं तो उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। कई गांवों में ग्रामीणों ने उन्हें रोककर अपने मोबाइल और टीवी पर उनके पुराने रामायण सीरियल के दृश्य दिखाए और उनकी भूमिका की सराहना की। पदयात्रा के दौरान विक्रम मस्ताल का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ, कहीं पुष्प वर्षा हुई तो कहीं ढोल धमाकों के साथ उनकी अगवानी की गई।
स्कूली बच्चों में रहा विशेष आकर्षण
यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों में विक्रम मस्ताल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। रास्ते में पडऩे वाले स्कूलों के बच्चे बड़ी आत्मीयता से उनसे मिलने पहुंचते थे। बच्चों के साथ मस्ताल ने न केवल समय बिताया, बल्कि उन्हें नर्मदा संरक्षण और स्वच्छता का महत्व भी समझाया। बच्चों का यह निस्वार्थ प्रेम यात्रा की थकान मिटाने वाला साबित हुआ।
नर्मदा सेवा सेना का विस्तार
नर्मदा सेवा सेना के प्रदेश संयोजक होने के नाते मस्ताल ने प्रदूषण के खिलाफ भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि नर्मदा मध्य प्रदेश की लाइफलाइन है और इसे कंपनियों के दूषित पानी से बचाना हमारा धर्म है। उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से नर्मदा सेवा सेना के विस्तार का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेता के विरुद्ध 50 हजार से अधिक वोट पाकर चर्चा में आए मस्ताल ने इस बार अपनी धार्मिक यात्रा से जन-जन के दिलों में जगह बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button