Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

सोमवार से फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, एक दिन पहले ही केंद्रों पर लगा दिए पोस्टर

सीहोर। सोमवार से जिले के सैकड़ों बच्चों को आगंनबाड़ी केंद्रों से पोषण आहार नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि एक बार फिर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा हड़ताल शुरू की जा रही है। प्रदेशभर सहित सीहोर जिले के सभी 1435 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अगले 6 दिनों तक ताले जड़े रहेंगे। हड़ताल से एक दिन पहले रविवार को ही कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के बैनर-पोस्टर लगाकर आंगनबाड़ी केंद्रों के दरवाजों पर ताले डाल दिए हैं। केंद्रों में तालाबंदी कर सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता धरना, आंदोलन शुरू करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ मांगे पूरी नहीं होने तक अब पीछे नहीं हटेगा। छह दिवसीय प्रदर्शन के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग का कोई भी कार्य कार्यकर्ताओं के द्वारा नहीं किया जाएगा। धरना, आंदोलन कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं द्वारा रविन्द्र संस्कृतिक भवन टाउन हाल के पास किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ (भारतीय मजदूर संघ) आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियमित कर्मचारी, वेतनमान सहित कई अन्य प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। इन मांगों को पूरा किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा आश्वासन दिया गया है। बावजूद आज तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ जिला अध्यक्ष उषा राठौर ने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी नहीं करने को लेकर सोमवार 23 जनवरी से शनिवार 28 जनवरी तक तालाबंदी काम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा परमार, जिलाध्यक्ष उषा राठौर, जिला उपाध्यक्ष महनाज खान, सचिव मालती यादव, उप सचिव संगीता राठौर, कोषाध्यक्ष गिरिराज मौर्य, उप कोषाध्यक्ष दीपमाला और सदस्य पुष्पा तिवारी, ममता ठाकुर, स्वर्णलता व्यास, अनीता पवार, अनीता ठाकुर, सृष्टि जैन, सुनीता, हेमलता राठौर, राजकुमारी मीणा, सीता प्रजापति, सुलेखा चौहान, रजनी शर्मा, अनीता परमार आदि ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Majhna pest svežih zelišč pogosto naredi več za okus kot zajeten ščepec soli. Ko jedi združijo sezonske sestavine, barve in preproste priprave, postanejo hkrati slastne in prijazne telesu, zato jih je vredno podrobneje raziskati. Znanci svetujejo, a juha Presenetljivo je, kako lahko že majhna sprememba v pripravi povsem izboljša okus. Ko izbiramo sveže sestavine in jih nežno obdelamo, nastane obrok, ki je hkrati prijeten, hranljiv in preprost za vsak dan.