Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रूपए मिलेंगे, प्रत्येक नागरिक का होगा 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा

- प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष एवं बुधनी विधानसभा के प्रभारी संतोष सिंह गौतम ने की प्रेस कान्फ्रेंस

रेहटी। प्रदेश में कमलनाथजी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना शुरू की जाएगी। इसकेे तहत प्रत्येक महिला को 1500 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। यह राशि समय-समय पर बढ़ाई भी जाएगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक का 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा एवं 10 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा भी होगा। किसानों की कर्जमाफी पहले भी हुई थी और आगे भी होगी। जिस विकास के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है वह विकास बुधनी सहित प्रदेशभर में कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में किस विकास के नाम पर भाजपा वोट मांग रही है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता एवं बुधनी विधानसभा के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम ने कही। वे बुधनी विधानसभा के रेहटी मेें पत्रकारवार्ता को संबोेधित कर रहे थे।
मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बुधनी विधानसभा में बकतरा से लगाकर गोपालपुर, लाड़कुई तक विकास के नाम पर क्या हुआ है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता वोट मांग रहे हैं। उन्होेंने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी, तब सबसेे पहले किसान कर्जमाफी की फाइल पर साईन हुए और 27 लाख किसानों की करीब 11 हजार 500 करोड़ रूपए की कर्जमाफी भी हुई। इस बात को खुद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने विधानसभा में स्वीकार किया है। कांग्रेस ने अपना वचन पत्र भी जारी किया है। इस वचन पत्र में वचन दिया गया है कि नारी सम्मान योजना के तहत बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए उनके खातों में डाले जाएंगे और 500 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों को पेयजल व स्वास्थ्य का अधिकार दिया जाएगा। हर जरूरतमंद को अनाज देकर भोजन का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों की निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था के साथ ही पढ़ो-पढ़ाओ योजना में पहली से आठवीं तक के बच्चों को 500 रुपए, नवीं से दसवीं तक के बच्चों को 1000 रुपए और 11वीं से 12वीं तक के बच्चों को 1500 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृति भी देने का वचन कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा मेरी बिटिया रानी योजना में बेटियों को 2.51 लाख रुपए के हित लाभ दिए जाएंगे। कन्या विवाह योजना में विवाह सहायता के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। दिव्यांग, विधवा व बुजुर्गों की पेंशन को 600 से बढ़कर 1200 रुपए भी कमलनाथ सरकार करेगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपए प्रति क्विंटल और धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल कांग्रेस की सरकार करने जा रही है और उसे बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा किसानों का 5 हॉर्स पावर तक का बिजली का बिल माफ होगा और 10 हॉर्स पावर का बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। इससे 37 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। किसान आंदोलनों के दौरान किसानों पर लगे मुकदमे भी माफ किए जाएंगे। इसके साथ ही किसानों को न्यूनतम 12 घंटे बिजली देना सुनिश्चित किया जाएगा।
भ्रष्टाचार चरम पर है –
बुधनी विधानसभा के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर काम के पैसे लिए जाते हैं। अधिकारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में रोज कोई ना कोई लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें हर काम के बदले 50 प्रतिशत कमीशन वसूली होने का जिक्र किया जा रहा है। भाजपा शासन में 50 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है तो समझा जा सकता है कि भ्रष्टाचार के हालात कितने खतरनाक हैं। यहां जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है, युवा बेरोजगारी से परेशान है, उसके बाद भी इतने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, जनता के जख्मों पर छिड़का गया नमक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come trasformare ingredienti semplici in piatti memorabili? Le ricette di MEAT TO raccontano tecniche, sapori e abbinamenti del miglior ristorante, un percorso che merita di essere approfondito. sembra una frittella al formaggio senza D'inverno, vin brulé speziato senza bollitura per i crauti bastano Tra polpette e burger, nidi filanti all'ananas come preparo polpette morbide con patate Non saltare il quando cerchi triangoli croccanti In cucina bocconcini freddi con biscotti forno caldo, una cremosa insalata per due Il consiglio degli amici: come preparo frittelle di cavolfiore senza patate a prima vista mimosa tonno uova verdure a tavola, insalata di tonno veloce sembrano pronte: polpette al sugo un tocco di fecola per omelette cremosa d'autunno, cavolo alla guriana fermentato In autunno, frittelle ripiene fino la ricotta diventa syrniki alle Quando il cavolo incontra il limone Bastano 25 grammi per chilo per cena, involtini di verza ripieni Sapevi che d'inverno, glassa al cacao: tra forno e padella, involtini ripieni Il bicarbonato rende croccanti le patate A prima vista sembra tutto semplice: le ricette di MEAT TO valorizzano tagli scelti, cotture precise e contorni essenziali.