Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकविशेष

भोपाल की जमीन पर उतरते ही कहा ‘अबकी बार-200 पार’

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भोपाल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के किया आत्मीय स्वागत

भोपाल। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे राजाभोज की नगरी भोपाल के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। मेरे स्वागत में जो उत्साह कार्यकर्ताओं में दिख रहा है वह आने वाले समय का संदेश दे रहा है। आपका यह उत्साह अनायास ही नहीं है, यह आप सबकी तपस्या, कड़ी मेहनत, लोगों की सेवाभाव, समाज को आगे बढ़ाना और सरकार व संगठन में समन्वय रखकर के चलने का नतीजा है। यह बात स्टेट हेंगर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के रविवार को भोपाल आगमन पर भोपाल जिले की ओर से हजारों कार्यकर्ताओं ने स्टेट हैंगर पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने किया।
विधानसभा में 200 पार के लक्ष्य को हासिल करना है: जेपी नड्डा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने स्टेट हैंगर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष तौर से भारतीय जनता पार्टी का नवीन कार्यालय के भूमि पूजन और कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। आज आप लोगों ने जिस प्रकार भारी उत्साह के साथ स्वागत किया है वह आने वाले समय का संदेश दिया है। इस उत्साह को लक्ष्य में परिवर्तित कर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हमें 200 पार के लक्ष्य को हासिल करना है। श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह योजना बहनों के स्वाभिमान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्हांने कहा कि पहले लाड़ली लक्ष्मी और अब लाड़ली बहना योजना बनाकर यह साबित होता है कि हम किस प्रकार से महिलाओं को सशक्त बनाने और हर समाज को ताकत देने के लिए हमारे कार्यक्रम लक्षित होते हैं। श्री नड्डा ने कहा कि हमारी सोच अति पिछड़े वर्ग को ताकत देना और मुख्यधारा में शामिल करना लक्ष्य है। लेकिन कुछ लोग है जो गाली भी देते है और अंहकार भी समाप्त नही होता। उनका अंहकार बडा और समझदारी छोटी है। उन्होंने कहा कि हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के साथ सभी समाज वर्ग के साथ गांव, गरीब, पीड़ित, शोषित एवं दलित को एक साथ जोड़ना और समानता के साथ आगे लेकर बढ़ते जाना है। मध्यप्रदेश के लाड़ली बहना योजना सहित अन्य सभी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुचाने की जिम्मेदारी हमारी है।
संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं: शिवराजसिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के जन-जन के मन में बसे हैं वही राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में देश में एक के बाद एक विधानसभा चुनाव हम लगातार जीतते चले जा रहे हैं। आज पूर्वाेत्तर में हर जगह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है और कमल खिल रहा है। हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयप्रकाश नड्डा जी का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं, और हमारे नेतृत्वकर्ता हमारे सेनापति भी आज भोपाल आए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।
प्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत: विष्णुदत्त शर्मा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं। भोपाल के सभी कार्यकर्ता आज पलक-पावड़े बिछाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूं।
बूथ क्रमांक 53 में सुनी मन की बात –
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सड़क मार्ग द्वारा गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 6 के बूथ क्रमांक 53 पहुंचे और बूथ अध्यक्ष श्यामलाल बलवानी के साथ प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। श्री नड्डा ने स्व. गु्रप कैप्टन वरूण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह और उनकी माता उमादेवी सिंह का सम्मान किया। उन्होंने ग्रुप कैप्टन स्वर्गीय वरूण सिंह सभागृह का लोकार्पण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के गांधी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 53 में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया, विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्टेट हैंगर पर ये रहे मौजूद-
स्टेट हैंगर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी रामशंकर कठेरिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र कुमार खटीक, पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, अरविंद भदौरिया, तुलसीराम सिलावट, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री भगवानदास सबनानी, इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विधायक कृष्णा गौर, विष्णु खत्री, सुदेश राय, महापौर मालती राय, किशन सूर्यवंशी सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled so zdravi obroki pogosto videti preprosti, vendar lahko z nekaj domišljije postanejo zelo okusni. Kako združiti hranljivost in užitek, je vredno podrobneje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo kolač Pri vlaganju Večina smetano stepa pretoplo buča ni le za juho: strašljive pice Zakaj mora biti juha vroča? skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi jajca pečejo v Bučna juha ali jesenska pečica ali ponev: jajčevci z mletim mesom Znanci svetujejo aluminij, omaka ko zadiši po čebuli, je panada ko se znanci svetujejo moko, a skorjica trpi Ko se po napornem dnevu vrneš domov, si želiš nekaj hitrega, a ne dolgočasnega. Iz preprostih sestavin lahko pripraviš okusno jed, ki nasiti in telesu podari koristna hranila.