Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी उपचुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 40 गांवों के सैकड़ों लोगों को कराई पार्टी ज्वाईन

सीहोर। जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले यहां पर राजनीतिक गतिविधियां भी लगातार परवान चढ़ रही है। इस बीच जहां राजनीतिक दलों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं दल-बदल का भी खेल शुरू हो चुका है। उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस पार्टी ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में बड़ा दांव खेलते हुए करीब 40 गांवों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भोपाल में पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बुधनी विधानसभा से कांग्रेस के नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ की अगुवाई में गाड़ियों से सैकड़ों लोग प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती एवं विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष़्ा जीतू पटवारी ने सभी को पार्टी का डुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में भाजपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित जयस से जुड़े लोग शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने आदिवासी गांवों के भी सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान बुधनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शैलेंद्र पटेल, राजकुमार पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
कांग्रेस की कई दिनों से चल रही थी तैयारी –
बुधनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर जहां कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक रूप से तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं कई अन्य गतिविधियां भी पार्टी द्वारा संचालित की जा रही हैं। पिछले दिनों बुधनी विधानसभा के सलकनपुर, भैरूंदा में कांग्रेस ने लगातार टिफिन पार्टी करके बैठकों का आयोजन किया था। इनमें कांग्रेस द्वारा कई तरह की रणनीतियां तैयार की गईं थीं। इसमें पार्टी द्वारा एक जातिगत आधार पर सर्वे भी कराया गया था। गोंडवाना, जयस सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ज्वाइन कराने की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी। इस बार कांग्र्रेस ने बुधनी, शाहगंज के गांवों पर टॉरगेट किया और यहां के करीब 450 लोगों को कांग्रेस ज्वाइन कराकर बड़ा दांव चला है। इससे पहले बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा, गोपालपुर क्षेत्र के कई आदिवासी गांवों से भी लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी। हालांकि इस सदस्यता पर भाजपा ने पलटवार करते हुए सभी को वापस लाने का दावा भी किया था। फिलहाल बुधनी विधानसभा में हर तरह के राजनीतिक दांव-पेंच चले जा रहे हैं।
गाड़ियों से पहुंचे भोपाल, ली सदस्यता –

कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों के काफिले के साथ में भोपाल पहुंचे। इससे पहले गांव-गांव से भी लोग एकत्रित हुए एवं इसके बाद गाड़ियों का काफिला भोपाल के लिए रवाना हुआ। यहां पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तैयारियां की गईं थी। सभी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी का टुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अब लोग भाजपा की सरकार से परेशान हो गए हैं। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा सरकार में गरीबों, महिलाओं, आदिवासियों के साथ छलावा किया जा रहा है। विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता से जूठ बोलकर वोट तो मांग लेती है, लेकिन अब प्रदेश की जनता समझदार हो गई है। वह भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come un diario o una vetrina personale, un blog dà spazio alle idee e alla voce di chi lo cura. Vale la pena approfondire questo tema. Scegliere colazioni che saziano poco Confronto tra abitudini quotidiane e dopo una notte sulla Quando il caffè si raffredda accanto al computer, spesso nasce l'idea di annotare quel piccolo momento. Un blog personale può trasformarlo in una storia semplice, sincera e tutta da rileggere.