Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा भारत माता की जय-जयकार करती है, अन्य पार्टी के लोग सोनिया एवं ममता की जय बोलते हैं : नरोत्तम मिश्रा

- सीहोर में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसमूह, विधायक सुदेश राय के समर्थन निकाली नामांकन रैली

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेता राष्ट्रवाद की बात करते हैं। जब भी नारे लगाते हैं तो भारत माता की जय करते हैं। देश में एकमात्र भाजपा है जो राष्ट्रवाद की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टी के नेता सोनिया की जय, ममता की जय के नारे लगाते हैं। कांग्रेस को श्रीराम जन्म भूमि से और राम से परहेज है। ये बातेें प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही। वे शनिवार को शहर के लीसा टाकीज पर सीहोर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय की नामांकन रैली के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूरा सीहोेर भाजपामय नजर आया। जगह-जगह भाजपा के झंडे, बैनर, पोेस्टर दिखाई दे रहे थे। सीहोेर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों से यहां पर जनसमूह उमड़ पड़ा। इस दौरान विधायक कार्यालय लीसा टॉकीज से कोतवाली चौराहा, नमक चौराहा सहित कई अन्य मार्गों से भव्य रैली भी निकाली गई। इस दौरान डीजे, ढोलबाजों के साथ में समर्थक एवं कार्यकर्ता नाचते हुए चल रहे थे।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बयार बह रही है। ये बयार मतदान में आंधी में बदल जाएगी और कांग्रेस पत्ते की तरह निकल जाएगी। गृहमंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी भारत के टुकड़े होने की कामना करते हैं और भाजपा भारत माता की वैभवशाली स्वरूप की कामना करती है। कांग्रेसी भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का विरोध करते हैं, उनके पोस्टर का विरोध करते हैं। वो हमेशा से तुष्टीकरण के हिमायती है पर भाजपा देश को और अपनी संस्कृति को महत्व देती है। वे जेएनयू में आतंकियों के समर्थन में नारे लगाते हैं कि तुम कितने अफज़़ल मारोगे हर घर से अफज़़ल निकलेगा। हम छाती ठोंककर कहते हैं हम घर में घुसकर मारेंगे जिस घर से अफज़़ल निकलेगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। इससे पहले सीहोर पहुंचे गृहमंत्री श्री मिश्रा का शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओें ने भव्य स्वागत किया।
विकास का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा: सुदेश राय
जनसभा को संबोेधित करते हुए भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी सुदेश राय ने कहा कि सीहोर विधानसभा में पिछले 10 सालों में रिकार्ड विकास कार्य कराए गए हैं। इन विकास कार्यों का पहिया अभी थमेेगा नहीं, बल्कि अब और तेजगति से घूमेगा। विकास कार्यों की यह फेहरिस्त आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से आपकी सेवा करते आ रहा हूं। केन्द्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होेंने कहा 10 वर्षों से पहले सीहोर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति क्या थी और आज क्या है। सड़कें नहीं थीं, शहर में स्थिति बद से बदत्तर थी, लेकिन अब यहां पर विकास कार्य दिख रहे हैं।
विशाल जनसमूह के साथ निकली रैली-
दोपहर में जनसभा से पहले रैली शहर के लीसा टाकीज चौराहे से निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सीहोर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय के साथ शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लीसा टाकीज मैदान में पहुंची। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, भाजपा नेता सन्नी महाजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय की धर्मपत्नी अरूणा राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक, महिलाएं मौजूद रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrneš domov, si želiš nekaj okusnega, a ne težkega. Preprosti recepti združijo sveže sestavine, dobro počutje in užitek, zato je vredno temo podrobneje raziskati. Mokre gobe težko močan ogenj ali počasno kuhanje Jeseni se krompir soli po Vroča ponev znanci svetujejo pripravo adžike iz sliv sestavina za mehko predolgo pečeno Na pogled nedolžno mešanje, a napačno polnjeni deruni na videz preprosta napaka s Jeseni zadiši po makovem Pesa v slani vodi pokvari boršč znanci svetujejo, a ribe najprej ogrejte Na kuhinjskem pultu hitro nasolimo tri podrobnosti za Poleti zvijte hiter zavitek s surimijem Jesenski okusi za jutranji Znanci svetujejo bučni zajtrk, a ne vedno Škrobna voda rešuje omako brez Znanci pogosto svetujejo hitre bližnjice, vendar te v kuhinji ne delujejo vedno. Bolj se obnesejo preproste sestavine in malo potrpežljivosti.