Newsमध्य प्रदेशसीहोर

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कारगिल युद्ध में हुए शहीदों को किया नमन

- पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा एवं सीहोर के पत्रकार महेंद्र सिंह ठाकुर मनकी के पिताजी व समाजसेवी जीएस ठाकुर के निधन पर दी श्रद्धांजलि

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कारगिल दिवस के अवसर पर युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन भी किया। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और सीहोर के पत्रकार महेंद्र सिंह ठाकुर मनकी के पिताजी व समाजसेवी जीएस ठाकुर के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें सादर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि ईश्वर स्व. प्रभात झा एवं स्व. जीएस ठाकुर को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं परिवारों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
जाबाजों ने दिया था हौंसलों का परिचय –
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे जाबाजों ने हौंसलों का परिचय दिया था। उन्होंने दुश्मनों के हौंसले पस्त कर दिए थे, लेकिन वे भी इस युद्ध में शहीद हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच में कारगिल युद्ध छिड़ा था। यह युद्ध करीब 60 दिनों तक चला था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना को परास्त करके देश का सर गर्व से उंचा किया था तो वहीं इस युद्ध में हमारे कई जवान शहीद हो गए थे। आज हम सभी उन शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। इस दौरान कई युवा, समाजसेवी सहित श्री अरोरा के समर्थक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Med pečenjem in kuhanjem na pari je razlika večja, kot se zdi: prvi način pričara hrustljavost, drugi pa ohrani več svežine. To temo je vredno podrobneje raziskati. Kako ohraniti vitamine brokolija? po nasvetu znancev skuhaj jabolčno marmelado Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro vidimo, da za okusen in zdrav obrok ne potrebujemo veliko. Nekaj sveže zelenjave, stročnic in zelišč se lahko spremeni v preprosto kosilo, ki nas prijetno nasiti.