Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकविशेषसीहोर

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर चुप रहते हैं भाजपा के जनप्रतिनिधि : शशांक सक्सेना

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के लोग लोकतंत्र और संविधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा के नेता संविधान बदलने के बयान देते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। वह धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं। सांप्रदायिक तांकते सत्ता पर काबिज हैं। जो अपने फायदे के लिए समाज का सौहार्द बिगाड़ते हैं। चुनाव में ऐसे लोगों के बहकावे में मत आना। धर्म, राष्ट्रवाद की बातें करके यह लोग असल मुददों से लोगों को भटकाते हैं। यह बात बुधवार को नगर में जनसंपर्क के दौरान सीहोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनने जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में उद्योग स्थापित होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। भाजपा के जनप्रतिनिधि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने में विफल रहे हैं। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नगर के वार्ड 14,15,16 और 17 में डोर टू डोर जाकर जनसपंर्क किया। वह दुर्गा कालोनी, आराकस मोहल्ला, फारेस्ट कालोनी, राजोरिया मोहल्ला, शीतला माता चौराहा, समाधिया मंदिर क्षेत्र, वंशकार मोहल्ला, मुकेरी मोहल्ला, बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों से मिले। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। श्री सक्सेना ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार को आज महिलाओं की याद आई है। उन्हें 18 सालों से कभी महिलाओं की याद नहीं आई। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर शिक्षण संस्थान नहीं, उद्योग कारखाने नहीं, नर्मदा जल का वादा किया था, लेकिन नगरवासियों को नर्मदा का जल नहीं मिला। श्री सक्सेना ने कहा कि यह लोग झूठे वादे करते हैं। कमलनाथ ने जो वादे किए उन्हें पूरा करके दिखाया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मंहगाई से लोगों को राहत मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार काम करेगी। महिला सम्मान योजना से परिवारों को मंहगाई से राहत मिलेगी। पढ़ो पढ़ाओ योजना में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnoge zdrave jedi so pripravljene hitreje kot težki obroki, saj sveža zelenjava in stročnice ne zahtevajo dolge priprave. Njihove možnosti je vredno podrobneje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano stepa buča ni le za juho: strašljive Zakaj mora biti juha vroča? skrivnost sočnejših mesnih polpetov Najpogostejša napaka je, da pri kuhanju pretiravamo s soljo in maščobo. Okus lahko izboljšamo tudi z zelišči, limoninim sokom ter svežo zelenjavo, ki jedi dodajo hranljivost in prijetno svežino.