Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बैखोफ चोर, सूने मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवरात बटोरे, बाहर खड़ी बाइक लेकर हुए फरार

सीहोर। कोतवाली थाना अंतर्गत ब्रह्मपुरी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चारों ने यहां हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों का मन इतने से भी नहीं भरा तो उन्होंने जाते-जाते मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर भी हाथ साफ कर दिया और उसी पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों की तलाश जुट गई है।
जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहने वाले मोबाइल दुकान संचालक नितिन जोशी के मकान में हुई। घटना के वक्त परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था और घर पूरी तरह सूना था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने बड़ी ही तसल्ली के साथ पूरे घर के कमरों और अलमारियों को खंगाला। अलमारी के लॉकर में रखे हजारों रुपये के कीमती आभूषण, जरूरी दस्तावेज और नकदी समेटकर चोर बाहर निकल आए।
पड़ोसी की बाइक ले उड़े
मकान के अंदर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद भी चोरों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। जैसे ही वे चोरी का माल समेटकर घर से बाहर निकले, उन्हें पास ही में खड़ी एक अन्य नागरिक की मोटरसाइकिल दिखाई दी। चोरों ने तुरंत उस बाइक का लॉक तोड़ा और चोरी किए गए सामान व नकदी के साथ उसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सुबह जब पड़ोसियों ने नितिन जोशी के घर का ताला टूटा हुआ देखा तो हडक़ंप मच गया। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना नितिन जोशी और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें चोरों की संदिग्ध गतिविधियां और चोरी की वारदात साफ तौर पर रिकॉर्ड मिली है। फुटेज में चोर चोरी की बाइक से भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।
नितिन जोशी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रवीन्द्र यादव के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के हुलिए और बाइक के रूट का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.