Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुदनी विधानसभा में रहा है ब्राह्मण उम्मीदवारों का वर्चस्व, कांग्रेस खेल सकती है दांव!

कांग्रेस में जोर पकड़ रही है स्थानीय प्रत्याशी की मांग, कोई युवा हो सकता है कांग्रेस का चेहरा

सुमित शर्मा
9425665690
मध्यप्रदेश में 2023 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों की तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही अब संभावित प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर भी तैयारियां होने लगी है। मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक बुदनी विधानसभा पर भी सबकी नजर है। बुदनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही रहेंगे। हालांकि यहां से यह भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस बार मुख्यमंत्री अपने सुपुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान की भी यहां से राजनीतिक एंट्री करा सकते हैं। इधर कांग्रेस में भी इस बार स्थानीय प्रत्याशी की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जा रही है। कांग्रेस द्वारा पिछले दो चुनावों से बाहरी प्रत्याशियों को यहां से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है, लेकिन इस बार स्थानीय प्रत्याशी के साथ-साथ युवा चेहरे को यहां से टिकट देने की मांग उठ रही है। बुदनी विधानसभा क्षेत्र में यूं तो लगभग सभी जातियों का वर्चस्व है, लेकिन इस बार कांग्रेस किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेल सकती है। यहां पर ब्राह्मण वोटरों की संख्या 30 हजार से भी अधिक है।
बुदनी विधानसभा एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र देश सहित प्रदेश की राजनीति के केंद्रबिंदु में हमेशा से रहा है। यहां की राजनीति ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। अब 2023 में विधानसभा के चुनाव होना है तो वहीं 2024 में लोकसभा के चुनाव होना है। ऐसे में एक बार फिर से बुदनी विधानसभा पर सबका ध्यान आकर्षित हुआ है। बुदनी विधानसभा क्षेत्र का इतिहास भी रहा है कि कांग्रेस ने अब तक यहां से एक भी ब्राह्मण चेहरों को मैदान में नहीं उतारा है। वर्ष 1962 के विधानसभा चुनाव में जरूर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे ब्राह्मण चेहरा बंसीधर पाराशर ने जीत दर्ज कराई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में जरूर कांग्रेस ने विदिशा से प्रतापभानु शर्मा को टिकट देकर मैदान में उतारा था और उन्होंने बुदनी विधानसभा से अच्छी खासी लीड भी ली थी, लेकिन वे एक बार चुनाव हार गए थे। भाजपा ने भी यहां से गुरूप्रसाद शर्मा को कांग्रेस के राजकुमार पटेल के सामने प्रत्याशी बनाया था। गुरूप्रसाद शर्मा बेहद कम अंतर से चुनाव हारे थे। भाजपा से सांसद रमाकांत भार्गव भी ब्राह्मण चेहरा थे और उन्होंने 5 लाख वोटों के एक बड़े अंतर से लोकसभा का चुनाव जीता। अब बुधनी विधानसभा से एक बार फिर कांग्रेस में स्थानीय प्रत्याशी के साथ ही ब्राह्मण चेहरों को लेकर मांग उठने लगी है।
ये हो सकते हैं भाजपा और कांग्रेस के युवा चेहरे-
बुदनी विधानसभा से यूं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार चर्चाएं एवं कयास हैं कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान को भाजपा से चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। कार्तिकेय सिंह चौहान लगातार बुदनी विधानसभा में सक्र्रिय हैं एवं वे युवाओं सहित विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच में अपनी एक पहचान भी बना चुके हैं। कार्तिकेय सिंह चौहान लगातार बुदनी विधानसभा का दौरा कर रहे हैं एवं यहां के आयोजनों में भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भी भव्य आयोजन करवाया था। यह आयोजन बेहद सफल भी रहा था। इधर कांग्रेस से युवा एवं ब्राह्मण नेता अुर्जन शर्मा निक्की का नाम प्रबल दावेदारों में सामने आ रहा है। कांग्रेस सहित अन्य सर्वे कंपनियों ने भी उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावनाएं जताई है। यदि भाजपा यहां से कार्तिकेय सिंह चौहान को चुनावी मैदान में उतारती है तो इस बार युवाओं के बीच में कांटे का मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।
ये है बुदनी विधानसभा में वोटरों का गणित-
बुदनी विधानसभा में यूं तो लगभग हर जाति के वोटर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत एससी-एसटी के साथ ही ओबीसी का है। यहां पर ब्राह्मणों का भी एक बड़ा वोट बैंक है। बुदनी विधानसभा में किरार समाज के 15 से 17 हजार, ब्राह्मणों के 26 से 30 हजार, अजा-जजा के 50-55 हजार, यादव समाज के 35 से 40 हजार, मुस्लिम वर्ग के 20 से 22 हजार, ठाकुर समाज के 18 से 20 हजार वोटर्स हैं। इसी तरह पंवार (कलोता), कीर समाज, जाट समाज, खाती समाज सहित अन्य वर्गों के वोटर्स भी हैं।
2018 के विधानसभा चुनाव में यह था वोट प्रतिशत-
पार्टी       प्रत्याशी                         कुल वोट      वोट प्रतिशत
भाजपा   शिवराज सिंह चौहान        1,23,492    60.25
कांग्रेस    अरुण सुभाषचंद्र यादव     64,493       31.47
बसपा     संजीव कुमार                 1,683          0.82
निर्दलीय  हेमराज पेथारी               1,386          0.68
नोटा       इनमें से कोई नहीं           1,764          0.86
कुल मतदाता                              2,04,950     83.64
ये है बुदनी विधानसभा का इतिहास-
वर्ष      सदस्य                            पार्टी
1957 राजकुमारी सूरज कला        कांग्रेस
1962 बंसीधर                             स्वतंत्र
1967 मोहन लाल शिशिर             भारतीय जनसंघ
1972 शालिग्राम वकील               स्वतंत्र
1977 शालिग्राम वकील               जनता पार्टी
1980 केएन प्रधान                     कांग्रेस (इंदिरा)
1985 चौहान सिंह                      कांग्रेस
1990 शिवराज सिंह चौहान          भाजपा
1992 मोहन लाल शिशिर             भाजपा
1993 राजकुमार पटेल                कांग्रेस
1998 देव कुमार पटेल                कांग्रेस
2003 राजेन्द्र सिंह                     भाजपा
2006 शिवराज सिंह चौहान         भाजपा
2008 शिवराज सिंह चौहान         भाजपा
2013 शिवराज सिंह चौहान         भाजपा
2018 शिवराज सिंह चौहान         भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, si želimo hitre, okusne in zdrave jedi, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. kako pripraviti marinirane Jeseni pripravite bučno pico s sirom Jeseni dodajte za sočnejše meso Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, koliko živil je še pri roki. Iz njih lahko pripravimo preprost, hranljiv obrok, dodamo sezonsko zelenjavo in z malo domišljije popestrimo vsakdanji jedilnik.