Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

26-27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे बकतरा से गोपालपुर तक जन आशीर्वाद यात्रा

सलकनपुर में हुई भाजपा की यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, तय किया कार्यक्रम

रेहटी। विधानसभा चुनाव में बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैदान मेें उतरनेे वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 एवं 27 अक्टूबर को बकतरा से लेकर गोपालपुर तक जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर को बकतरा से सलकनपुर तक जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। इस दिन सलकनपुर में ही उनका रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर कोे यात्रा सलकनपुर से रवाना होेकर गोपालपुर तक जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री 6 मंच सभाएं सहित एक दर्जन से अधिक रथ सभाएं भी करेंगे। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सलकनपुर में एक महत्वपूर्ण बैैठक आयोजित की गई। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव ने जिला पदाधिकारियों सहित मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, मोर्चोें, प्रकोष्ठों केे पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं कोे अलग-अलग जिम्मेेदारी सौंपी।
भाजपा द्वारा यूं तोे प्रदेशभर की सभी विधानसभाओें में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई है। बुधनी विधानसभा में भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोेमर एवं सीएम पुत्र युवा नेता कार्तिकेेय सिंह चौैहान जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हो चुके हैैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री बुधनी विधानसभा में एक बार फिर सेे जनता से आशीर्वाद मांगने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आ रहे हैं। उनकी जन आशीर्वाद यात्रा बकतरा सेे शुरू होकर गोपालपुर तक जाएगी। इस दौरान बकतरा, डोबी, शाहगंज, बुधनी, रेहटी और भैरूंदा में उनकी मंच सभाएं की जाएंगी। इसके अलावा बायां, सतराना, सलकनपुर, गोपालपुर सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर उनकी रथ सभाएं की जाएंगी।

यात्रा को भव्य बनाने के लिए नेताओं को जिम्मेदारियां-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को बुधनी विधानसभा में भव्य बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियोें, नेताओं एवं कार्यकर्ताओें को जिम्मेेदारियां सौैंपी गईं हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जहां सामाजिक संगठनोें द्वारा मंच बनाकर उनका स्वागत, सत्कार किया जाएगा तोे वहीं गांव-गांव से मुख्यमंत्री केे रथ पर फूलों की वर्षा की जाएगी।

मुख्य मार्ग पर किया पेंच वर्क-
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जन आशीर्वाद से पहले मुख्य मार्ग पर पेंच वर्क भी किया गया है, ताकि मुख्यमंत्री के रथ कोे गड्ढों से बचाया जा सके। दरअसल मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, लेकिन यात्रा से पहले इन गड्ढोें को भर दिया गया है।

बैठक में ये रहे मौजूद-
बैठक में सांसद रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मावलीय, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सिलाई कला मंडल के अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी, मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, सदस्य एवं वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, अरविंद दुबे, रिखीराम यादव, रामनारायण साहू, आसाराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी, नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando una foto scattata al volo diventa una storia da raccontare, un blog personale può darle spazio e voce. Per capire come trasformare idee quotidiane in contenuti autentici, vale la pena approfondire l'argomento. quel piccolo sintomo ignorato Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano le In autunno, cinque Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Quasi tutti confondono i nuovi criteri d'invalidità dopo il caffè otto bicchieri bastano davvero quattro pesci battono Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa aiuta davvero Piccole distrazioni, meno freni mentali L'aceto fa brillare il lavandino Sembra innocuo, ma nasconde rischi posso mangiare uova dopo i 60? a tavola, meglio dieci alternative al sale quali ormoni influenza davvero la caffeina? uva fresca o succo: benefici in autunno, primi segnali del tumore polmonare Molti blog personali nascono da una sola pagina, non da un piano editoriale. È un modo semplice per mettere ordine nelle idee, raccontare esperienze quotidiane e lasciare ai lettori uno spazio sincero in cui tornare.