News

चुरू- जम्मू में माइनस में तापमान, उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली
शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब-यूपी हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है। अगर हम आज के ताजा अपडेट की बात करें तो आज भी पंजाब के अमृतसर में पारा गिरा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अमृतसर में न्यूनतम पारा 1 डिग्री रहने के साथ कोहरा रहा। वहीं राजस्थान के चुरू में आज न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पर घना कोहरा भी रहा। उधर, राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार यहां पर भी पारा गिर रहा है। बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में बर्फबारी दर्ज हो रही है और निचले इलाकों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। वहीं, हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फीले तूफान ने वाहन चालकों समेत पुलिस कर्मचारियों की दिक्कत भी बढ़ा दी। वहीं मनाली के साथ लगते सोलंगनाला में हिमपात के कारण 500 से अधिक पर्यटन वाहन भी फंस गए थे। 

जम्मू भी इस वक्त कोहरे की चादर से ढका हुआ है। लोगों की ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले दो दिन से ठिुठर रहे जम्मू संभाग में भीषण ठंड जारी है। जम्मू शहर व साथ लगते इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया जो सूर्य निकलने के साथ कम हुआ। बीते दिन भी पूरे दिन शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते रहे। देश के कई हिस्सो में ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт! Здесь вы найдете множество полезных лайфхаков, интересных кулинарных рецептов и полезных статей про огород. Мы делимся с вами лучшими советами по уходу за растениями, секретами сохранения урожая и оригинальными идеями для приготовления вкусных блюд из свежих овощей и фруктов. Погрузитесь в мир полезных знаний и вдохновляющих идей вместе с нами! Kako se znebiti ščurkov v stanovanju brez nakupa ničesar: Dolgotrajno shranjevanje domače enolončnice brez avtoklava: Najugodnejši dnevi za sajenje korenja in rdeče pese po Svetlost vaših sportskih cipela će zablistati za nekoliko minuta: 1. Hitre metode za odpravo zamašitve kuhinjskega korita: nasveti in Znanstveniki opozarjajo: Kako sladke pijače lahko povzročijo Hitra aromatična jušna prelivka: Добро дошли на наш сајт! Овде можете наћи многе корисне лајфхакове, рецепте за укусна јела и савете за успешно гајење поврћа у вашем огороду. Истражите наше статије и научите нове трикове који ће вам олакшати свакодневни живот. Не чекајте, почните да уживате у свету кулинарике и баштовања одмах!