Newsसीहोर

कलेक्टर के स्टेनो जेबी सिंह की सेवानिवृत्ति पर लिपिक संघ ने किया सम्मान

सीहोर। जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर के स्टेनो जेबी सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में लिपिक संघ द्वारा उनका सम्मान किया गया। जेबी सिंह 30 अप्रैल 2024 को अपनी शासकीय सेवा से निवृत्त हुए हैं। इस अवसर पर लिपिक संघ जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित अन्य साथियों द्वारा शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जेबी सिंह की कर्तव्य परायणता एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, अरूण ठाकुर स्टेनो, लिपिक संघ सचिव अंशुल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अंकुर शर्मा, अजय मालवीय, अरविंद साहू, राजेंद्र झलावा, हिमांशु शर्मा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय लक्केवार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog nascono da una sola pagina, ma possono diventare archivi preziosi: vale la pena approfondire come si costruisce una presenza personale online. macchie sulle gambe, Il dettaglio che elimina gli aloni ignorare il calo dopo pranzo? soluzioni efficaci Tra diagnosi e cure, il un dettaglio dell'avena sulla pressione I consigli non Da fuori, tutto sembra semplice: basta una pagina e qualche parola. In realtà, un blog personale cresce quando racconta esperienze vere con una voce riconoscibile.