
सीहोर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर की कार्यप्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में भारत हॉस्पिटल के मैनेजर के साथ बैठक कर अस्पताल से संबंधित व्यवस्थाओं, अंतरविभागीय समन्वय एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की।