Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कांग्रेस भरवा रही नारी सम्मान योजना के फॉर्म

रेहटी। चुनावी साल में प्रदेश की महिलाओें को लेकर जहां प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है तो वहीं कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना को लेकर शुरूआत की है। इसके लिए जगह-जगह शिविर लगाकर नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस रेहटी-बुधनी द्वारा सलकनपुर में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे गए। नारी सम्मान योजना के ब्लॉक प्रभारी विष्णु प्रसाद ठाकुर ने बताया कि सलकनपुर में लगभग 500 महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे गए हैं। पूरे ब्लॉक में लगातार फॉर्म भरे जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे, साथ ही 500 रूपए में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा। 100 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी 200 यूनिट तक बिजली पर आधा चार्ज लगेगा। इस अवसर पर नारी सम्मान योजना के ब्लॉक प्रभारी विष्णु प्रसाद ठाकुर, उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता, पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष मंगल सिंह ठाकुर, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष राधेकृष्ण, नगर जिला कांग्रेस सचिव अनिरुद्ध दुबे, युवा कांग्रेस नेता अमित पटेल, सलकनपुर सरपंच मंजू दायमा, महिला कांग्रेस नेत्री दीप्ति कीर, पूर्व सरपंच विपत सिंह उइके सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.