कांग्रेस नेता मस्ताल ने दिल्ली पहुंच राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात

सीहोर। बुधनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे और वर्तमान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। अपने इस संगठनात्मक दौरे के दौरान उन्होंने कांग्रेस आलाकमान और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की और संगठन की मजबूती को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
दिल्ली प्रवास के दौरान विक्रम मस्ताल शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर मध्य प्रदेश और विशेषकर सीहोर-बुधनी क्षेत्र के राजनैतिक हालातों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल से भी मुलाकात की और क्षेत्र की जनसमस्याओं और पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की।

युवा संगठन के शीर्ष नेतृत्व से मिले
दिल्ली दौरे को लेकर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने बताया कि इस दौरान उन्हें शीर्ष नेतृत्व से मिला मार्गदर्शन मिला है, जो आगामी समय में क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की सीनियर सहित युवा विंग के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने की सलाह दी।

Exit mobile version