Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

महात्मा गांधी पर टिप्पणी एवं पीसीसी चीफ पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

- रेहटी में कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

रेहटी। राष्टÑपिता महात्मा गांधी पर एक शासकीय शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ‘हनुमानजी’ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रेहटी तहसीलदार एवं रेहटी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रेहटी तहसील के ग्राम मोगरा स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक बलवीर सिंह निवासी ग्राम नीमखेड़ी ने सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू एवं स्व. इंदिरा गांधी के बारे में भी अपमानजनक पोस्ट की है। इस मामले को लेकर कांग्रेसियों में जमकर आक्रोश है। बुधनी विधानसभा के युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ‘हनुमानजी’ के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने रेहटी तहसील में पहुंचकर प्रभारी तहसीलदार युगविजय सिंह यादव एवं रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा है कि राष्टÑपिता का अपमान देश का अपमान है। शासकीय शिक्षक बलवीर सिंह का यह कृत्य शासकीय सेवा नियमों के खिलाफ है। इस प्रकार शिक्षक द्वारा महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी बेहद अपमानजनक है। विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे राष्टÑपिता हैं और उनके खिलाफ की गई ऐसी टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक बलवीर सिंह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं स्व. इंदिरा गांधी पर भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टें की गर्इं हैं। उन्होंने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी से शिक्षक बलवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर विक्रम मस्ताल शर्मा के नेतृत्व में ही कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम एक अन्य ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हाल ही में हुई एफआईआर का विरोध जताया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ भाजपा की सरकार द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसे रद्द किया जाए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह ठाकुर, विष्णु ठाकुर, कैलाश यादव, विपत सिंह उइके, दुष्यंत मालवीय, संतोष पटेल, अमित पटेल, मेहताब सिंह चौहान, दीपक चौहान, सुदामा गौर, मुकेश यादव, विजय कीर, विजय वर्मा, अमीर यादव, शुभम, अनूप पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Užitečné tipy a triky na každý den, chutné recepty a užitečné články o zahradničení - to všechno naleznete na našem webu. Buďte inspirativní a objevte skrytý potenciál své zahrady s našimi informacemi a návody. Buďte sebou, buďte kreativní a buďte zdraví s našimi praktickými tipy pro každodenní život! Jehličnatý opad, piliny, tráva, ořechové listí nebo humus: Jak Proč byste neměli nikdy vylévat Skvělé recepty s cuketou, které vás překvapí: Jak se vypořádat s přílišnou pěnou v 9 potravin, které zvyšují krevní tlak: Mrkev půjde Jednoduchý způsob, jak okamžitě Chytrý instalatér odhalil chytrý trik pro rychlé Jak zabránit plísni Ručníky jako nové: Chcete-li zjistit nejlepší triky a recepty pro domácí vaření, zahradničení a životní styl, jste na správném místě! Naše stránka je plná užitečných článků a návodů, které vám pomohou vytvořit zdravý a pohodlný životní styl. Navštivte nás pravidelně pro nové tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život.