Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

संविधान दिवस : याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर, जगह-जगह हुए आयोजन

सीहोर। 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। सीहोर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आरएन चंद के निर्देश पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सीहोर सुमन श्रीवास्तव द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया तथा प्रस्तावना का अर्थ समझाया गया। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही हम लोकतंत्रात्मक पद्धति का पालन करते हुए स्वतंत्रता, समानता और धर्म निरपेक्षता से रह रहे हैं। इसके साथ ही जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना के वाचन के सम्बंध में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विचार संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन-
संविधान दिवस के अवसर पर एडीआर भवन के सभागृह में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और महान संविधान है। हमारा संविधान किसी धर्म विशेष का न होकर पंथ निरपेक्ष संविधान है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी ने कहा कि संविधान राष्ट्र की आत्मा है। देश के सभी लोग अपने हिस्से का कार्य ईमानदारी और निष्ठा से पूरा कर लोगों को सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाने का संकल्प लें। विचार संगोष्ठी में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र भारद्वाज सहित अन्य अधिवक्ताओं व पैरालीगल वालेन्टियर्स ने भी अपने विचार रखें।
रेहटी में भी हुआ आयोजन-
रेहटी में भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर के पुराने बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर ने बाबा साहेब द्वारा किए गए कार्यों एवं संविधान के बारे में बताया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता गजराज सिंह चौहान, रामसजीवन यादव, रामसिंह चौधरी, सुनील प्रजापति, मोहन शर्मा, भगवान सिंह, राजकुमार बंशकार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
श्रीसत्य सांई विश्वविद्यालय में हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन-
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर संविधान दिवस के अवसर पर श्रीसत्य सांई विश्वविद्यालय में मूल अधिकार एवं कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता से पूर्व विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों तथा छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया।
संविधान दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित-
नेहरु युवा केंद्र द्वारा सरदार अमरजीत सिंह हायर सेकंडरी स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ईश्वर सिनोरिया ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है, जिसमें प्रत्येक नागरिक के हित के लिए समानता, बंधुत्व, न्याय, राष्ट्र की एकता और अखंडता का भाव सर्वोपरि है। इस दौरान संविधान निर्माण की प्रक्रिया समझाई गई और इससे संबंधित सामान्य ज्ञान से अवगत कराया। वक्ताओं ने युवाओं को कुशल व्यक्तित्व बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आव्हान किया और युवाओं ने संविधान से संबंधित सवालों के जवाब दिए। संस्था प्रभारी और वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन पंसारी ने किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से रजनीश जाफरी, अनीता दुबे, सरोज उपाध्याय, शशि मिश्रा शालिनी शर्मा, रमेश शर्मा, रेखा दुबे और अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra una finestra aperta sulla vita di qualcuno. Ma dietro ogni scelta c'è una storia: vale la pena scoprirla meglio. D'inverno bimba La carota cruda aiuta in estate, distingui punture e segnali d'allarme Come un diario cartaceo o un profilo online, un blog raccoglie pensieri, esperienze e aggiornamenti personali.