Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

देश में रोज हो रही लोकतंत्र की हत्या: सज्जन सिंह वर्मा

- नव संकल्प-2024 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए जिलेभर के कांग्रेसजन

सीहोर। कांग्रेस पार्टी ने जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज किया। जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के तत्त्वाधान में नगर के स्थानीय सोनी धर्मशाला में नव संकल्प 2024 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिलेभर के कांग्रेसजन शामिल हुए। सम्मलेन लोकसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नव संकल्प-2024’ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस समय देश में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और केंद्र सरकार विपक्ष पर अनैतिक रूप से दबाव दबाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, विदिशा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर, कैलाश परमार, अभय मेहता, हरपाल ठाकुर, बलबहादुर सिंह भगत, धर्मेंद्र ठाकुर, मेघा परमार, ब्रजेश पटेल, आदि ने संबोधित किया। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पार्टी की आगामी गतिविधियों के बारे में चर्चा कर कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर सांसद जी जवाब दो जनता को हिसाब दो और एक नोट एक वोट कार्यक्रम चलाएगी। यह सम्मेलन कांग्रेस पार्टी की आगामी गतिविधियों सहित तीन लोकसभा क्षेत्र की चारों विधामसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेगा। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी को जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गहलोत एवं सुनील दुबे ने किया और आभार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब ठाकुर ने माना। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित मोर्च संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.