News

एक महिला सहित आठ नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

रायपुर

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में फोर्स के दबाव में नक्सलियों का लगातार समर्पण जारी है। पूना नर्कोम (नई सुबह नई शुरुआत) अभियान के तहत सुकमा के कोर्रा कैंप में एक महिला सहित आठ नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया। महिला नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी वारंटी हैं। वहीं सुकमा में ही 206 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल के प्रयास से महिला नक्सली कमांडर बदरी ने आत्मसमर्पण कर दिया। बदरी पर शासन द्वारा दो लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों के लगातार समर्पण से माओवादियों का संगठन लगातार कमजोर हो रहा है।

नक्सल उन्मूलन अभियान के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर डीएकेएमएस अध्यक्ष व एक लाख का इनामी माडवी बामन, जनमिलिशिया सदस्य कोसा, मारोकी रेंज कमेटी अध्यक्ष मड़कामी लखमे, सोड़ी कोसा संघम सदस्य मुकेश, पोड़ियामी जोगा, कुरामी मासा और डीएकेएमएस सदस्य कवासी नंदा ने समर्पण कर दिया। सभी ने सुकमा के कैंप कोर्रा में सेकंड बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार, सहायक कमांडेंट के यादव, इमानतेमशु अय्यर, एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार व गादीरास थाना प्रभारी रितेश यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। समर्पण करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। सभी नक्सली वारंटी नक्सली हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय की जाएगी।

घायल नक्सलियों का उपचार करती थी बदरी
नक्सलियों के मेडिकल टीम का हिस्सा बनकर मुठभेड़ इत्यादि में घायल होने वाले नक्सलियों का उपचार का कार्य करने वाली महिला नक्सली कमांडर बदरी ने भी आत्म समर्पण किया है। इस हार्डकोर महिला नक्सली को DVC विजय द्वारा नक्सली संगठन में भर्ती कराया गया था। उक्त महिला नक्सली पर दो लाख रुपए का इनाम था। 206 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल के प्रयास से कमांडर बदरी ने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है, जिसके फोर्स को सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti sbagliano la cottura della carne, ma con i consigli e le ricette di MEAT TO anche i piatti più semplici acquistano carattere. Vale la pena approfondire l'argomento. consiglio degli amici: pomodori marinati all'aglio il profumo anticipa il dolce alle come preparo melanzane al forno senza friggere? tra forno e padella, polpette A prima vista sembra tutto semplice, ma ogni piatto di MEAT TO nasce da scelte precise: ricette nitide, cotture attente e ingredienti ben valorizzati.