
रेहटी। सीहोर जिले की रेहटी कृषि उपज मंडी में मक्का के कम भाव एवं व्यापारियों-तुलावटियों की मनमानी को लेकर किसानों ने मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना था कि जब फ्लेट कांटे पर उनकी उपज तौली जा रही है तो फिर किसानों से हिम्माली प्रति क्विंटल 4 से 5 रूपए क्यों वसूला जा रहा है। किसानों ने व्यापारियों पर भी मनमाने भाव से उपज लेने का आरोप लगाया। हालांकि चक्काजाम की सूचना मिलते ही रेहटी तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, थाना प्रभारी राजेश कहारे भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे किसानों को समझाईश दी। इसके बाद किसान मान भी गए, लेकिन उन्होंने बाद में फिर से सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान मंडी से मालीबायां एवं दूसरी तरफ भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में फिर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, संभाला मोर्चा-
रेहटी मंडी के सामने किसानों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही रेहटी तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, थाना प्रभारी राजेश कहारे टीम के साथ में मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाईश दी गई। समझाईश के बाद किसान मान भी गए और उन्होंने चक्काजाम खत्म कर दिया। हालांकि बाद में वे फिर से सड़क पर आ गए। चक्काजाम के कारण आमजनों को भी भारी परेशानियां हुईं। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोग जाम में फंसे रहे।
इनका कहना है-
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाईश दी गई। किसानों को आश्वासन दिया गया है कि अब उनकी तुलाई सुचारू रूप से चलती रहेगी। किसानों को कोई परेशानियां नहीं आने दी जाएगी।
– युगविजय सिंह यादव, तहसीलदार, तहसील रेहटी
-
विपुल यादव को अभा कांग्रेस सेवा दल सीहोर के जिला मुख्य संगठक की जिम्मेदारी -
6 नवंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय दीपोत्सव, जानें धनतेरस से लेकर दिवाली तक के सबसे शुभ मुहूर्त -
रेहटी महाविद्यालय में अब प्राचार्य ने दी छात्रों को कार्रवाई की चेतावनी! -
84 वर्षीय बुजुर्ग गलत पेंशन और क्रमोन्नति न मिलने पर 14 नवंबर से करेंगे आमरण अनशन -
मां कोई जायदाद नहीं, जो महीनों में बांटी जाए… सीहोर पुलिस पंचायत ने सुलझाए रिश्तों के उलझे तार -
बारह खंबा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, झूलों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के दिए सख्त निर्देश