Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

उत्तम सेवा धाम आश्रम सलकनपुर में मनेगा गुरू पूर्णिमा महोत्सव, ये होंगे शामिल

- आयोजन का लगातार 19वां वर्ष, अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं, केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक भी होंगे शामिल

सीहोर। जिले के सलकनपुर स्थित उत्तम सेवाधाम आश्रम में तीन दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का यह लगातार 19वां वर्ष है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्रीद्वय जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला सहित मंत्री करण सिंह वर्मा, सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सहित कई मंत्री, विधायक, सांसद भी आयोजन में शामिल होंगे। गुरू पूर्णिमा महोत्वव का आयोजन समर्पण सेवा समिति एवं अखिल भारतीय गुरू भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष तपन भौमिक ने बताया कि 1008 महा मंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज, संतश्री रामदास त्यागी, संपूर्णानंदजी महाराज के सानिध्य एवं अशोक पांडे संघचालक मध्यभारत प्रांत के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन सलकनपुर स्थित उत्तम सेवाधाम आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित संघ एवं भाजपा के कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान 5 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूर्णिमा महोत्सव आयोजित होगा। 6 अक्टूबर को दिन के समय नर्मदा परिक्रमावासी एवं नर्मदा भक्तों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसी दिन रात्रि 9 बजे से विराट कवि सम्मेलन भी होगा। इसमें देशभर के प्रख्यात कवि शामिल होंगे। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर स्मृति गौवंश आधारित जैविक कृषि पुरस्कार एवं स्व. भगवतशरण माथुर स्मृति उत्कृष्ट नर्मदा सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन भी होगा। इस दौरान उत्तम स्वामी महाराज सहित उपस्थित संतों के प्रवचन एवं अतिथियों का उद्बोधन भी होगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारा भी होगा। अध्यक्ष तपन भौमिक ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं।
इधर कलेक्टर-एसपी ने देखी सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं-
उत्तम सेवाधाम आश्रम सलकनपुर में आयोजित स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर की स्मृति में गौ आधारित जैविक कृषि पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शामिल होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सलकनपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बुधनी दिनेश सिंह तोमर, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा, रेहटी तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, थाना प्रभारी राजेश कहारे सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi naredijo napako, ko zanemarijo okus in uporabijo premalo začimb. Z nekaj preprostimi sestavinami lahko ustvarimo uravnotežene obroke, zato je vredno temo podrobneje raziskati. na pogled preprost trik za čvrste šampinjone ohlajen krompir: Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro vidimo, da so najboljši obroki pogosto preprosti: sveža zelenjava, stročnice in malo domišljije ustvarijo nasiten, okusen krožnik.