Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

‘हनुमानजी’ ने किए रामलला के दर्शन, देश में रामराज्य की कामना की

सीहोर। रामायण-2 धारावाहिक में हनुमान जी की भूमिका निभाकर करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और समाजसेवी विक्रम मस्ताल शर्मा ने शनिवार को पवित्र नगरी अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दिव्य दर्शन किए और हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पटेल और कई अन्य गणमान्य लोग व श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। रामलला और हनुमान जी के दर्शन करने के बाद विक्रम मस्ताल भावुक हो गए। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
यहां आकर मन भावविभोर हो गया
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। यहां आकर मन पूरी तरह भावविभोर हो गया है। भगवान श्रीराम मर्यादाए न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उनके दिखाए रास्ते और आदर्शों पर चलकर ही हमारे समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है। मैंने हनुमानगढ़ी में देश की एकता, सद्भावना और जनकल्याण की कामना की है, ताकि पूरे भारत में रामराज्य की स्थापना हो सके।
हाल ही में पूरी की थी नर्मदा परिक्रमा
गौरतलब है कि अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। हाल ही के महीनों में उन्होंने अपनी ‘नर्मदा परिक्रमा’ यात्रा पूरी की है। इस कठिन और पवित्र यात्रा के सफल होने के बाद उन्होंने अपने गृह ग्राम सलकनपुर स्थित इटारसी में एक भव्य भंडारे का आयोजन भी किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button