Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक, जिला प्रशासन एवं भाजपा ने शुरू की तैयारियां

कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपने घरों, संस्थाओं, कार्यालयों में तिरंगा लगाने की अपील की, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बैठक लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सीहोर। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। प्रदेश के साथ ही जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने बैठक लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अपने वाहन पर स्टीकर लगाकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार की शुरुआत की। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय स्थित महिला स्वसहायता समूह द्वारा खोले गए स्टॉल से तिरंगा खरीदा। उन्होंने सभी अधिकारियों व आम नागरिकों से हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की।
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है, इसके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए विशेष रूप से अपने घर पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जन सामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है तथा सभी नागरिकों को अपने घरों पर, सार्वजनिक संस्थानों, व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों आदि में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान डीपीएम दिनेश बर्फा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी ने भी महिला स्वसहायता समूह के स्टाल से तिरंगा खरीदा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए अपने वाहन पर स्टीकर लगाया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों तथा संस्थानों में तिरंगा लगाने की अपील की। कलेक्ट्रेट परिसर में स्व सहायता समूह द्वारा तैयार तिरंगा झंडे का स्टाल लगाया गया है। स्टॉल विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों के लिए खोला गया है।

भाजपा ने भी शुरू की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारियां –
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करने को लेकर भाजपा में उत्साह है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान तय किया गया कि 12 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अभियान का जिला प्रभारी धारासिंह पटेल को बनाया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती ने उक्त अभियानों को लेकर विस्तार से प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों, कार्यक्रमों की जानकारी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पार्टी का आईटी और सोशल मीडिया विभाग व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, ताकि इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले विभिन्न अभियानों जैसे तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका के संबंध में सोशल मीडिया विभाग कार्ययोजना बनाकर कार्य करे। उक्त सभी आयोजन मंडल स्तर तक आयोजित किए जाएं। बैठक में अभियानों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई, साथ ही समाज के सभी वर्गों को सहभागिता के लिए प्रेरित करने का कार्य करने पर चर्चा हुई। हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी धारासिंह पटेल ने बताया कि उक्त अभियान के पूर्व सभी मंडलों में 9 एवं 10 अगस्त को मंडलों की बैठकें कर बूथ स्तर तक उक्त अभियान को संपन्न कराने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक को आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, विष्णु वर्मा, जितेंद्र गौण ने भी संबोधित किया। जिला बैठक में दामोदर राय, भूपेंद्र सिसोदिया, राजकुमार गुप्ता, रायसिंह मेवाड़ा आदि मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष लखन यादव एवं आभार जिला महामंत्री रवि नागले ने व्यक्त किया।
तिरंगे के साथ वीडियो, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में करें पोस्ट-
भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला प्रभारी धारासिंह पटेल ने सभी से कहा कि सभी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। भाजपा के सभी कार्यकर्ता अभियान के तहत तिरंगे के साथ वीडियो बनाएं व सेल्फी लेकर सोशल मीडिया, नमो एप्प, संगठन एप्प पर पोस्ट करें।
वरिष्ठ नेता स्व. प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि –
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला बैठक संपन्न होने पर सभी उपस्तिथ सदस्यों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. प्रभात झा के निधन पर जिला भाजपा सीहोर की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Da fuori, un blog personale sembra spesso solo un diario online, ma dietro ogni pagina ci sono scelte di tono, struttura e fiducia. Per capire cosa funziona davvero, vale la pena approfondire il tema. trascurare le sette abitudini delle coppie felici andando in ospedale, ecco le nuove regole il bicchiere del caffè nasconde rischi quelle piccole mollette: nove riusi domestici Gli amici spesso consigliano di scrivere ogni giorno, ma non sempre funziona: un blog personale cresce meglio quando nasce da esperienze sincere, osservazioni curate e una voce riconoscibile, senza inseguire ritmi o formule altrui.