Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी विधानसभा के रेहटी में भाजपा कार्यालय का श्रीगणेश पूजा के साथ शुभारंभ

- कार्तिकेय सिंह चौहान और साधना सिंह ने किया उद्घाटन

रेहटी। मध्यप्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट बुधनी में भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ चुनावी तैयारी भी शुरू हो गई हैं। चुनावी तैयारी को अमलीजामा पहनाने की लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधनी विधानसभा के रेहटी, भैरूंदा में चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने रेहटी पहुंचकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान विधि विधान से श्रीगणेश, मातारानी की पूजा-अर्चना की गई। इससे पहले रेहटी पहुंची मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह एवं युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान का भव्य स्वागत, सत्कार किया गया। इस मौके पर साधना सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने उपस्थिति नेताओं, कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी चुनाव में जीत के लिए जी-जान से जुट जाएं। इस बार रिकॉर्ड मतों से जीत आप सबको करवानी है। यह चुनाव मुख्यमंत्रीजी का चुनाव नहीं, बल्कि पूरी बुधनी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का चुनाव है। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि सभी वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता यह मानकर चुनाव लड़ें कि यह उनका खुद का चुनाव है। इसके बाद कार्तिकेय सिंह चौहान और साधना सिंह भैरूंदा के लिए रवाना हो गए। उन्होेंने यहां भी चुनाव कार्यालय का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना करके शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.