
इस समय सीहोर जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में किसानों ने अपनी मूंग की फसल निकाल ली है, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य पर किसानों की मूंग खरीदी को लेकर कोई तैयारियां शुरू नहीं कराई गई है। इससे जहां किसानों में जमकर असंतोष व्याप्त है तो वहीं किसान संगठन भी अब आंदोलन करने की तैयारियां कर रहे हैं। सीहोर जिले की भैरूंदा, बुधनी, रेहटी सहित इछावर तहसील के कुछ हिस्से में बड़ी संख्या में किसान मूंग का उत्पादन करते हैं। इसके अलावा हरदा, होशंगाबाद जिले में भी जमकर मूंग की पैदावार होती है। इस बार भी किसानों का मूंग बेहतर निकला है, लेकिन अब उन्हें इसे बेचने में परेशानियां आ रही हैं। किसानों की मूंग समर्थन मूल्य पर बिके, इसको लेकर अब बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित सिवनी-मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करके उनसे समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शुरू कराने का आग्रह किया है। बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्रीजी से मिलकर मूंग खरीदी करने का आग्रह किया है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द वे निर्णय लेकर किसानों की मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदने की तैयारियों को लेकर निर्देश देंगे।
सीहोर जिले में 95 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबा-
-
रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली और गंदगी को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी -
पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की मौजूदगी में दिग्विजय सिंह ने किया सनातन पदयात्रा विशेष कैलेंडर का विमोचन -
सीहोर की अनूठी अदालत, यहां ‘जज’ नहीं, पंड्या और कांडी की धुन सुनाती है फैसला -
दीपावली पर 356 दीप प्रज्ज्वलित कर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि -
कुबेरेश्वरधाम में आज धूमधाम से मन रहा दीपोत्सव, बाबा कुबेर भंडारी का होगा विशेष खजाना पूजन, पूजा के शुभ मुहूर्त -
गचकुंडी बैन, बावजूद कब्रिस्तान के पास बाड़े में छिपा रखा थ बारूद का ढेर, भैरुंदा पुलिस मारी रेड