Newsरेहटीसीहोर

पूर्व नपा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गजराज सिंह चौहान की पत्नी कमला देवी का निधन

रेहटी। तत्कालीन नगर पालिका (अब नगर परिषद) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गजराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी कमला देवी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फेल गई। स्व. कमला देवी के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगरवासी, पत्रकार सहित आसपास के क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। स्व. कमला देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा की गई, जिसमें उपस्थिति लोगों ने अपनी-अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button