Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जिला प्रेस क्लब भवन के लिए भूखंड उपलब्ध कराएंगे: राकेश राय

सीहोर। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश राय ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय द्वारा जिला प्रेस क्लब भवन के निर्माण का देखा गया सपना हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए बहुत जल्द ही वरिष्ठ पत्रकारों की सहमति से उपयुक्त भूमि का चयन कर भूखंड उपलब्ध कराया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने स्व. अंबादत्त भारतीय की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
स्थानीय अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. भारतीयजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वरिष्ठों के सपनों को पूरा करने का संकल्प
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने स्व. भारतीयजी के व्यक्तित्व और उनके पत्रकारिता जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस जिला प्रेस क्लब की आधारशिला स्व. अंबादत्त भारतीय, पूर्व विधायक स्व. शंकरलाल साबू और पूर्व विधायक स्व. हरिकृष्ण सिंह जैसे वरिष्ठों ने रखी थी, उसका शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉण् शंकर दयाल शर्मा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. उमराव सिंह की मौजूदगी में हुआ था। गोहिया ने प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश राय से आग्रह किया कि इस ऐतिहासिक संस्था के लिए सर्वसुविधायुक्त पत्रकार भवन हेतु भूमि की व्यवस्था कराई जाए, जिस पर राय ने तुरंत सकारात्मक सहमति जताई।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, शैलेष तिवारी, जयंत शाह, जुगल किशोर पटेल, संतोष सिंह, जगदीश सचदेवा, डॉ. गिरीश जोशी, राजाराम बड़े भाई, आरसी जैन, हरिश्चंद्र आर्य, संदीप मेवाड़ा, हरिओम शर्मा दाऊ, विनोद पंसारी, डॉ. अकलेश हठीला, हीरालाल जायसवाल, भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार विजय नेमा, हीरालाल शर्मा, सुरेश सोनी, प्रवेश राजपूत, द्वारका बांसुरिया, जोरावर सिंह, सौभाग्य शर्मा और जिला कांग्रेस संगठन मंत्री गणेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ. बिजेंद्र जायसवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप एस. चौहान ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button