Newsराजनीतिक

माया का गठबंधन से मोह नहीं, अकेले लडेंगी चुनाव

विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक से पहले साफ की स्थिति

लखनउ। विपक्षी गठबंधन INDIA की देश की बडी पार्टियों को एकजुट करने की पहल को बडा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने साफ कहा है कि वे किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर ताल ठोकेंगी। उन्होंने कहा कि मीडिया अफवाहें न फैलाए। वैसे तो सभी दल बसपा से गठबंधन के लिए आतुर हैं, लेकिन ऐसा न करने पर बेवजह के आरोप लगाते हैं।

धन्ना सेठों और गरीब विरोधी गठबंधन
बसपा प्रमुख ने कहा कि एडीए और INDIA दोनों ही गरीब विरोधी, शोषक और धन्ना सेठों के गठबंधन हैं, इनके साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। बसपा इनके खिलाफ हमेशा से संघर्ष करती आई है और आगे भी करती रहेगी। बुधवार को एक बयान में मायावती ने कहा कि यहां खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली स्थिति है। गठबंधन में शामिल न होने पर भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगते हैं। गठबंधन में शामिल हो जाओ तो सेक्युलर और शामिल न हो तो भाजपाई। उन्होंने कहा कि 2007 की तरह उनकी पार्टी लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.