Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

यहां शुरू हुआ सांसद युवा खेल महोत्सव, सांसद-विधायक ने खेली कबड्डी

आष्टा। नगर में सांसद युवा खेल महोत्सव का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड पर हुआ। इस दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, ग्रामीण मंडल अध्यक्षों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेलों का शुभारंभ सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा किया गया। इसके पूर्व जनप्रतिनिधियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। खेल के प्रति उन्होंने खेल भावनाओं के साथ में रखकर खेलने की बात कही, वहीं खेलों के महत्व को भी अपने अपने स्तर पर समझाया।
आयोजन का शुभारंभ 100 मीटर दौड़ से शुरू हुआ। सांसद युवा खेल महोत्सव में परंपरागत खेलों को ही शामिल किया गया है। कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी, फुटबॉल, बालीबॉल सहित अनेकों पारंपरिक खेल इस दौरान खेले जाएंगे। शुभारंभ के पश्चात ग्राउंड पर अलग-अलग खेलों के आयोजन रेफरी एवं कोच के मार्गदर्शन में खेले जा रहे थे। कबड्डी खेल रहे युवाओं के साथ स्थानीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय एवं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी कबड्डी खेलकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। दोनों ही जनप्रतिनिधियों द्वारा जब कबड्डी खेली जा रही थी उस दौरान उनका उत्साहवर्धन किया गया। लोगों ने जमकर तालियां बजाई। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में युवा खेल महोत्सव का आयोजन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि इससे आने वाले समय में अनेकों प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप पूरे लोकसभा क्षेत्र में सभी युवाओं में अलग उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बढ़-चढ़कर युवा एवं खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा और वायु दोनों में ही एक समान शब्द आते हैं, इसलिए मैंने कहा कि वायु की जो गति होती है उसी के समान युवाओं की गति होना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों का एवं आयोजन में शामिल लोगों का धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राउंड पर खिलाड़ियों के साथ उनके कोच एवं जिला खेल अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.