Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

संघ व्यक्ति निर्माण की फैक्ट्री हैं : तोमर

आष्टा में मनाया गया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नगर प्रकटोत्सव

आष्टा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ न केवल एक संगठन है, बल्कि संघ व्यक्ति निर्माण की फैक्ट्री है। संघ में मानव निर्माण किया जाता है। संस्कार दिए जाते हैं। उपरोक्त कथन संघ के सह विभाग कार्यवाह संतोष तोमर ने आष्टा नगर के प्रकटोत्सव कार्यक्रम एवं मकर संक्रांति उत्सव के कार्यक्रम में कहे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मानस भवन में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद आसन, व्यायाम योग, दंडयोग, दंड संचालन, समता, सामूहिक समता, सामूहिक गीत का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में संघ के मुख्य अधिकारी जिला संघचालक अनिल पालीवाल, सह जिला संघचालक पारसमल सिंघवी तथा प्रबोधन एवं बौद्धिक सह विभाग कार्यवाह संतोष तोमर शामिल रहे।
मुख्य वक्ता संतोष तोमर ने कहा कि संस्कारित व्यक्ति के द्वारा राष्ट्र निर्माण यह संघ का उद्देश्य है। संघ की दैनिक शाखा पर सूर्यनमस्कार, आसन, दंड संचालन, गीत, सुभाषित, वीर गाथाओं, गीत के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य किया जाता है। संघ व्यक्ति निर्माण की फैक्ट्री है। देश की प्रगति के लिए समाज की सज्जन शक्ति को जगाना है। वर्तमान समय में भी ऐसी ताकतें सक्रिय हैं, जो देश के टुकड़े करने का सपना देखती हैं। सज्जन शक्ति जाग्रत होगी तो ऐसी ताकतें सफल नहीं होंगी। उन्होंने सज्जन शक्ति से आग्रह किया कि वह संघ में आए और साथ में मिलकर कार्य करें। संघ हिन्दू समाज के संगठन का प्रयास करता है। हिन्दू से अभिप्राय, इस देश में जन्मा व्यक्ति, जो इस देश की संस्कृति को अपना मानता है। हिंदू कभी साम्प्रदायिक नहीं होता। हिंदू समाज के जागरण से एक परिवर्तन आया है। अभी तक हिन्दू को सांप्रदायिक कहने वाले लोग भी स्वयं को हिन्दू बता रहे हैं। स्वयं को सच्चा हिंदू बताने की होड़ लग गई है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू कहने में गर्व की अनुभूति होने लगी है। अधिकारी परिचय एवं नगर की भौगोलिक जानकारी नगर कार्यवाह गणेश सोनी दी। अमृतवचन कृष्णा व्यास तथा एकल गीत संदीप विश्वकर्मा ने प्रस्तुत किया। प्रकटोत्सव में नगर के 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक अतुल कुशवाह, सह विभाग शारिरिक प्रमुख राजेंद्र सोलंकी, विस्तारक प्रशांत गुप्ता, सजन सिंह, विकास चौरसिया, मुकेश गुलवानी, मनोहर साहू, पुरुषोत्तम चंदवानी, लोकेंद्र चौहान, कृष्णा व्यास, राहुल सांवरिया, राजू शर्मा, अवधेश पंडिया, नमन शर्मा, संदीप विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, रमेशचंद्र भूतिया, रोहित भूतिया, कमलेश वर्मा, गजराज राजपूत, डीएस मालवीय, सेवालाल सोलंकी, जयश सोनी, ईश्वर मेवाड़ा, घनश्याम परमार, आयुष सोनी, देवकरण मालवीय, चर्चित मंडोरिया सहित सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.