Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

कंडम वाहनों पर ’नो कंट्रोल’, अब देलाबाड़ी घाट पर पलटी निजी यात्री बस, 45 से अधिक घायल, कई गंभीर

- भोपाल से लाड़कुई के लिए निकली थी बस, अनियंत्रित होकर देलाबाड़ी घाट पर खाई में गिरी, चार पलटी भी खाई

सीहोर। सीहोर जिले में जिम्मेदारों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के आगे सारे नियम धराशाही हो गए हैं। यही कारण है कि न तो कंडम वाहनों पर किसी का कंट्रोल है और न ही सिस्टम को सुधारने में किसी की रूचि है। जिम्मेदारों की रूचि सिर्फ कमाई करने में ही है। इसी लापरवाही का शिकार एक बार फिर 45 से अधिक यात्री हुए हैं। वह तो ईश्वर की ऐसी कृपा रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिस तरह से बस खाई में गिरकर पलटी है उस मौत के मंजर को देखकर यात्री भी सहमे हुए हैं। गुप्ता कंपनी की बस एमपी04पीए1333 भोपाल से चलकर लाड़कुई के लिए निकली थी, लेकिन यह बस देलाबाड़ी घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से थी और ड्राइवर बस पर कंट्रोल नहीं कर पाया। इसी कारण से बस गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान तीन से चार पलटी भी खाई। घटना की भनक लगते ही बस चालाक बस से कूद गया। इस घटना में 45 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 28 घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया तो वहीं कई घायलों को औबेदुल्लागंज एवं होशंगाबाद ले जाया गया। रेहटी से भी करीब 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के हमीदिया एवं सीहोर के जिला अस्पताल रैफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी मौत की खबर नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में भी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।

मौत को करीब से देखा तो सहम गए यात्री –

घटना के बाद मौत को करीब से देखकर बस में मौजूद यात्री सहम गए। बस में यात्री क्षमता से अधिक बैठे बताई जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी सौरभ सैनी ने बताया कि बस की गति घाट पर तेज थी। ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया, इसके कारण बस सीधे खाई में जाकर पलट गई। आज मौत को इतने करीब से देखा। सौरभ सैनी ने बताया कि वह आगे केबिन में ही बैठे थे। इसी दौरान देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और तीन-चार पलटी खाई। आज तो भगवान ने ही बचाया है। घटना के बाद मरीजों को रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां पर भी अफरा-तफरी मच गई। मौजूद स्टाफ ने तत्काल घायलों का इलाज शुरू किया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के हमीदिया अस्पताल, सीहोर के जिला हॉस्पिटल और होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

अस्पताल स्टॉफ, पुलिस और पटवारियों ने भी संभाला मोर्चा –
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रेहटी राजेश कहारे, तहसीलदार भूपेंद्र कैलाशिया, नायब तहसीलदार युगविजय सिंह यादव सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग का अमला घटनास्थल पर भी पहुंचा। वहां से घायलों को रेहटी, औबेदुल्लागंज अस्पतालों में भेजा गया। इसके बाद रेहटी स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचकर यहां पर भी मोर्चा संभाला। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई तो वहीं अस्पताल स्टॉफ, पुलिसकर्मी सहित पटवारियों ने गंभीर लोगों को स्ट्रक्चर पर लेटाकर, बैठाकर वार्डों में शिफ्ट किया। हर कोई सेवाकार्य में जुटा रहा। इस दौरान बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल, एसडीओपी शशांक गुर्जर भी वहां पहुंचे एवं स्थितियां देखी।

जनप्रतिनिधियों ने भी दिखाई हमदर्दी, अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा-

घटना बड़ी थी, इस कारण इसकी सूचना भी आग की तरफ फैली। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर स्थितियों को देखा एवं घटना में घायल हुए मरीजों के प्रति अपनी हमदर्दी भी जताई। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे एवं घायलों के हालचाल जाने।

ये हुए घायल –

1. देवी सिंह कुर्मी पिता बाबूलाल कुर्मी उम्र 48 वर्ष निवासी बिशनपुर थाना तेवदा जिला विदिशा
2. महेंद्र पिता मुनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी मटठागांव थाना रेहटी
3. रमाबाई पति राम चरण उम्र 70 वर्ष निवासी उमरिया
4. सौरभ सैनी पिता सुरेश सैनी निवासी ग्राम सोयत थाना रेहटी
5. दुर्गा पिता माखन सिंह निवासी नसरुल्लागंज
6. जितेंद्र चौहान पिता गुलाब सिंह निवासी भोपाल
7. वासु पिता राजेश उम्र 8 साल निवासी औबेदुल्लागंज जिला रायसेन
8. राधिका पति अशोक उम्र 25 वर्ष निवासी औबेदुल्लागंज जिला रायसेन
9. कृष्णा बाई पति नर्मदा प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी रतनपुर सेमरी
10. राजेश कुमार पिता राम लक्ष्मण उम्र 36 साल निवासी लखीरपुर खैरी उत्तर प्रदेश
11. अर्जुन सिंह पिता मांगीलाल उम्र 48 वर्ष निवासी रेहटी
12. बसंती पति रामस्वरूप उम्र 55 वर्ष निवासी रमपुरा गडरिया सिवनी बनापुरा
13. रामस्वरूप पिता लोटन सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी रामपुरा गडरिया सिवनी बानापुरा
14. श्वेता पिता बृजमोहन प्रजापति निवासी भोपाल
15. अभय ओझा पिता स्वर्गीय जानकी नंदन निवासी भोपाल
16. चंद पिता फूलचंद निवासी बलिया उत्तर प्रदेश
17. सुभाष
18. सुमित पिता दुर्गा प्रसाद निवासी भोपाल
19. रामदुलारे पिता सुभाष
20. फूल सिंह पिता गुलाब सिंह 28 वर्ष निवासी चालवा उत्तर प्रदेश
21. भीम पिता लक्ष्मी उम्र 20 साल साल निवासी वासी गिरगिटी तहसील मेंहन पुरवा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश
22. गणेश प्रसाद पिता गुनेश्वर प्रसाद उम्र 60 साल निवासी मंडीदीप
23. आरती पिता राम सिंह उम्र 20 साल निवासी छिदगांव मौजी भैरूंदा
24. आरती निवासी औबेदुल्लागंज
25. मुकुरलाल पिता रामलखन निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश
26. पुरुषोत्तम पिता गुरमुख दास निवासी भोपाल
27. उधम सिंह निवासी ग्राम बासनीया थाना रेहटी
28. अकल सिंह निवासी रेहटी

इनका कहना है –
गाड़ियों की चैकिंग समय-समय पर की जाती है। गुप्ता बस जो दुर्घटनाग्रस्त हुई है वह भोपाल से रजिस्ट्रर्ड थी। हालांकि गाड़ी की फिटनेस सहित अन्य पेपर कम्पलीट थे। घटना दुखद है। इसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई है, लेकिन कई लोग घायल हुए हैं।
– रीतेश तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी, सीहोर

निश्चित रूप से घटना बेहद दुखद है, लेकिन उससे भी दुखद अस्पतालों में सुचारू व्यवस्थाएं न होना है। रेहटी अस्पताल में एक्स-रे मशीन है, लेकिन वह भी चालू नहीं है। अन्य सुविधाओं का भी अभाव है। सड़कों पर कंडम बसें सरपट दौड़ रही हैं। बिना फिटनेस के वाहन चल रहे हैं, लेकिन उनकी चैकिंग नहीं की जाती है। यह जिम्मेदारों एवं सिस्टम की खामियां हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए।
– विक्रम मस्ताल शर्मा, कांग्रेस नेता, बुधनी विधानसभा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oto 10 genialnych trików, które ułatwią ci życie w kuchni! Dzięki nim gotowanie stanie się jeszcze przyjemniejsze i szybsze. Sprawdź, jak przygotować zdrowe i smaczne posiłki w mgnieniu oka! Oprócz tego znajdziesz tu także wiele przydatnych artykułów o ogrodzie i uprawie warzyw. Z nami każdy stanie się prawdziwym ekspertem kulinarnym! Jak przedłużyć żywotność baterii telefonu: Skuteczna Przyszłe burze magnetyczne: prognoza sytuacji na Pita z tajemniczym nadzieniem w kilka minut - Magia czystości: produkt, który sprawi, Ryżowa Delikatność: Sekret Nieskazitelnego Dania Naukowcy z USA odkryli nowy lek na autyzm Oto kilka przydatnych wskazówek i trików, które pomogą Ci w codziennym życiu! Znajdziesz tutaj porady dotyczące gotowania, sprzątania, pielęgnacji ogrodu i wiele innych. Zaglądaj regularnie, aby być na bieżąco z naszymi artykułami i poradami!