Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अधिकारियोें ने किया रेहटी तहसील के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

रेहटी। सीहोर जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अधिकारियों ने रेहटी तहसील के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी धान खरीदी की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए तो वहीं किसानों द्वारा किए जा रहे नियमों के पालन पर उन्होंने व्यवस्थापकों को वेलडन भी कहा। रेहटी तहसील में चौहान वेयर हाउस, कृष्णा वेयर हाउस, देवी सिंह पटेल वेयरहाउस मोगरा, बिंदेश्वरी वेयरहाउस मोगरा सहित कई अन्य वेयर हाउसों पर धान खरीदी चल रही है। अधिकारियों ने इन वेयर हाउसों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों की प्रशंसा भी की। निरीक्षण के दौरान किसान अनुशासन का पालन करते हुए अपनी ट्रॉलियां लाइन से तुलवाते हुए पाए गए। औचक निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक सीहोर के महाप्रबंधक व सीईओ पीएन यादव, सहकारिता उपायुक्त अरुण मिश्र, प्रशासक उमेश मिश्रा, सुनील पाठक, विजय राठौर, रेहटी शाखा प्रबंधक कृष्ण डावरिया, रघुवीर मालवीय, सुपरवाइजर तेज सिंह ठाकुर, विजय सिंह तेकाम सहित अन्य अधिकारियों ने तहसील के सभी 10 उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर कहीं-कहीं कुछ समस्याएं दिखी तो उनका तत्काल निराकरण भी किया गया। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा तय गाइड लाइन के अनुसार की धान ली जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Virusinis galvosūkis tiems, kurie Heraklis per 11 sekundžių sutramdys galvosūkį: 2025 m. Tikras detektyvas gali rasti katę per devynias sekundes: naujųjų Nuostabus detektyvas: surask 5 skirtumus per 15 sekundių - Protingųjų iššūkis: kaip per 15 2025/08/07: TIK 2 IS 10: GALI 2025 m. rugsėjo 7 d. Neįprasta dėlionė: