Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

रवि मालवीय ने किया पदभार ग्रहण, ईवी गाड़ी से पहुंचे भोपाल, पूजा-अर्चना के साथ संभाला दायित्व

सीहोर। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि मालवीय ने गुरूवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे इलेक्ट्रिक गाड़ी से भैरूंदा से भोपाल पहुंचे। यहां श्यामला हिल्स स्थित निगम कार्यालय में उन्होंने पहले पूजा-अर्चना की उसके बाद पदभार संभाला। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। हालांकि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नेता, कार्यकर्ता अपने-अपने साधनों से भोपाल पहुंचे और पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर बधाइयां भी दी।
मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष रवि मालवीय ने इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह का आशीर्वाद भी लिया। कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी उन्हें बधाइयां दीं। इस अवसर पर भोपाल-सीहोर सांसद आलोक शर्मा, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक इंजीनियर गोपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button