
सीहोर। जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम पथोड़ा में हुई चोरी की एक वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी गए नगद रुपए और चांदी के आभूषण
बरामद कर लिए गए हैं। बरामद किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। इधर सीहोर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे दो हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
रेहटी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को फरियादी जोगेश यादव 24 वर्ष निवासी ग्राम पथोड़ा ने रेहटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दादी के घर का सामान बिखरा हुआ था और घर के भीतर रखी लोहे की पेटी खुली पड़ी थी। पेटी की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे चार चांदी के कड़े, एक चांदी की चेन और लगभग 9 हजार रुपए नगद गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूनेपन का फायदा उठाकर घर में घुसा और चोरी की इस घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही को दबोचा –
चोरी की इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने विवेचना के दौरान अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के ही एक संदेही विजय कीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने 3-4 जुलाई की दरमियानी रात चोरी करना कुबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विजय कीर 36 वर्ष पिता नन्दराम कीर निवासी ग्राम पथोड़ा है। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 8500 नगद, चार चांदी के कड़े और एक चांदी की चेन जब्त की है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2 हजार का था ईनाम –
आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस –
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम लगाकर प्रकरण में आरोपी के संभावित पतों पर दबिश देकर उसका वर्तमान निवास का लता लगाया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और तकनीकी सहायता भी ली गई। पुलिस ने आरोपी को घटिया जिला उज्जैन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिंटू उर्फ अरविंद मालवीय पिता लाड सिंह मालवीय उम्र 26 साल निवासी ग्राम भंवरा थाना आष्टा जिला सीहोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना घटिया जिला उज्जैन पुलिस द्वारा कोतवाली सीहोर पुलिस की टीम को विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक आर्य, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, दयाराम, कपिल मेवाड़ा, अमन दुबे, प्रियंका मेवाड़ा, विवेक साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
थाना अहमदपुर पुलिस ने किया नाबालिग को बरामद-