Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

घर घर एसआईआर की निगरानी में जुटे एसडीएम-तहसीलदार

सीहोर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की मतदाता सूची को पूर्णत: शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए इन दिनों मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से संचालित की जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालागुरू के. के मार्गदर्शन में सभी अधिकारी इस प्रक्रिया की सूक्ष्मता से निगरानी कर रहे हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार एसआईआर प्रक्रिया के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी बूथ लेवल ऑफिसर्स को आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं। वे बीएलओ, बूथ लेवल एजेंटों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे हैं ताकि प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और गणना पत्रक दर्ज कराने की प्रैक्टिस भी कराई जा रही है।
नागरिकों से अपील
सभी अधिकारी मतदाताओं को गणना पत्रक भरने और उसे बीएलओ के पास जमा करने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र नाम सूची में शामिल न हो।
तीन चरणों में संचालित प्रक्रिया
निर्वाचन आयोग द्वारा इस विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में घर-घर जाकर गणना पत्रक भरना एवं सत्यापन 4 नवंबर से 4 दिसंबर, द्वितीय चरण में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन और दावे/आपत्तियां आमंत्रित करना जो 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक, तृतीय चरण में सुनवाई एवं प्रमाणीकरण 31 जनवरी तक, अंतिम प्रकाशन की तिथि, दावे और आपत्तियों की सुनवाई पूरी होने के बाद 7 फरवरी को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo zdravi recepti preprosti, a skrivajo veliko okusnih idej. Vredno je raziskati, kako jih pripraviti. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Zakaj smetana v juhi zakrkne? pri domačem cvrtju izberite boljše Namesto cvrtja ali kuhanja v vodi izberite peko v pečici: zelenjava ohrani več okusa, jed pa zahteva manj maščobe. Dodajte zelišča in postrezite takoj.