Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर: कांग्रेस जिलेभर में चलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, इछावर में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

सीहोर। अब कांग्रेस जिलेभर में हाथ से हाथ जोड़ोे अभियान चलाएगी। ये बातेें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोेमर ने कही। वे इछावर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से डर गई है। यही कारण है कि भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का नोटिस थमा दिया है। हम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे, लेकिन भारत जोड़ो पदयात्रा से कदम अब पीछे नहीं हटाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की हठधर्मिता और मनमानी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट को आम जनता तक पहुंचाना है। गांव और ब्लॉक स्तर पर हर गांव और पोलिंग बूथ को कवर करते हुए पदयात्रा करना है। प्रत्येक ब्लॉक में गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को जन-जन के घर-घर दस्तक देना है। जिलाध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के मार्गदर्शन में देशभर में निकाली गई भारत जोड़ो पदयात्रा ने कांग्रेस के जनाधार को मजबूत कर दिया है तो वहीं कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया है। भारत जोड़ो पदयात्रा को शहर हो या गांव सभी जगह जनता जनार्धन का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम को आगे बढाते हुए हम सब को अब गांव-गांव में पदयात्रा शुरू करना है। हर गांव में कार्यकर्ताओं को बैठक लेना है। ग्रामीणजनों, मजदूरों, आदिवासियों, किसानों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करना है। पदयात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी के द्वारा जारी संवाद पत्र प्रदान करना है। हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी चिपकाकर पोलिंग बूथ तक जाना है। अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जिले में सफल बनाने का संकल्प कार्यकर्ता को दिलाया गया।
ये रहे मौजूद-
कार्यकर्ता सम्मेलन और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विशेष अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी सादिक अली थे। कार्यक्रम में सह प्रभारी प्रवीण सक्सेना, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, अभय मेहता, राकेश राय, चंपालाल राठौर, विष्णु राठौर, गीता राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र ठाकुर, जयंत शाह, शरद जोशी, शरद मोदी, हरपाल ठाकुर, राजीव गुजराती, बल बहादुर सिंह, भगत नरेंद्र खंग्रालय, आशीष गहलोत, विवेक राठौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.