Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : विधानसभा क्षेत्रों में निकल रही कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा, मिल रहा समर्थन

कांग्रेस के 15 माह के विकास के आगे भाजपा का 15 साल का विकास भी फीका

सीहोर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने के लिए कई तरह की यात्राएं, अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में कांगे्रस द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा जहां प्रदेशभर में चल रही है तो वहीं सीहोर जिले की विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस नेता यात्रा लेकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लोगों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। सीहोर विधानसभा क्षेत्र के बाद अब परिवर्तन संकल्प यात्रा इछावर भी पहुंची है। यहां पर कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा निकाली जा रही यात्रा में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा के दौरान गांवों में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की जा रही हैं तो वहीं चौपाल लगाकर लोगों से बातचीत की जा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित अन्य कांग्रेसजन लोगों की मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं तो वहीं इन समस्याओं के निराकरण को लेकर भी पहल कर रहे हैं। संकल्प परिवर्तन यात्रा के दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने पूर्व सीएम कमलनाथ की सरकार के 15 माह में किए विकास कार्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की 15 माह की सरकार में पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई उल्लेखनीय कार्य किए। इस दौरान जहां किसानों की कर्जमाफी की गई तो वहीं ग्राम पंचायतों में गौशाला निर्माण कराए गए। अब भाजपा की सरकार इन गौशालाओं में मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में छापरी खुर्द, शाहपुरा कोडिया, महोडिया, कचनारिया, मुंडला, मनाखेड़ा, रोलूखेड़ी, संग्रामपुरा, सेमलीकला, लसूड़िया धाकड़, बिशनखेड़ा, लसूड़िया खास, काहिरी, रामखेड़ी, खारपा, कराड़िया, अता आदि गांवों में पहुंचकर चौपाल लगाई। इस दौरान पूर्व विधायक श्री पटेल ने एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर कमलनाथ सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए बताया कि कांग्रेस ने बेरोजगार के लिए रोजगार की व्यवस्था की। किसानों के साथ आम आदमी के बिजली के बिलों को माफ कराया। महंगाई से निजात दिलाई। इस बार भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी और कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा के विधायक के कार्यकाल में बुनियादी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन जरूरी है, जिससे क्षेत्र का विकास हो। यात्रा के दौरान मंडलम अध्यक्ष राघवेंन्द्र बड़ोदिया, कांग्रेस नेता जफर लाला, सज्जन पटेल, महेश पटेल, बृजेश पटेल, चंद्रपाल सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भूख, भय, भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता इस बार करेगी बड़ परिवर्तन-
इससे पहले सीहोर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई संकल्प परिवर्तन यात्रा के दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह दांगी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान यात्रा उमरझीर, कुसलपुर, सीलखेड़ा पटेडा, हसन बरखेड़ा, बाजारगांव, मुंगावली सहित दर्जनों गांवों में पहुंची। रघुवीर दांगी ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शासनतंत्र की व्यवस्था चौपट हो चुकी है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रोज नई बाधा आती है, छात्रवृत्ति में भ्रष्टाचार हो रहा है, मध्यान्ह भोजन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, माताओं को प्रसव के लिए खटिया पर ले जाना पड़ रहा है। शवों के लिए वाहन नहीं है, बढ़ती लागत से किसान हैरान-परेशान है, मानक खाद-बीज नहीं मिल रहा है और मिलावटखोरों का बोलबाला है। गांव-गांव, गली-गली तक शराब पहुंचा दी गई है। माँ तुल्य नदियों को छलनी-छलनी किया जा रहा है। भाजपा की सरकार में प्रदेश की हर व्यवस्था को चौपट कर दिया गया है। भूख, भय, भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने अब सत्ता परिवर्तन का पूरा मन बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.