Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान का विरोध, भाजपा ने फूंका पुतला

Sehore News : सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इसका असर जिले में भी देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मंडल सलकनपुर के कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पटवारी ने लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं और अन्य महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में रेहटी नगर में यह विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें मंडल महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद और जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन करते हुए बनवीर सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार लाडली बहना योजना चलाकर महिलाओं का सम्मान कर रही है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष उन्हें शराबी बताकर अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान पूरे देश का अपमान है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है बयान
नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने भी पटवारी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे पावन दिन, जब महिलाएं त्याग और समर्पण के साथ अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, उनके बारे में इस तरह का बयान देना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता रामगोपाल टेलर, रामनारायण साहू, राजेंद्र सिंह पटेल, गजराज सिंह पटेल, प्रेमनारायण मीणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री चौहान, प्रदीप पटेरिया, राजीव शर्मा, सुभाष पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.