Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : नेशनल लोक अदालत में 1009 प्रकरणों का निराकरण, 17 करोड़ से अधिक राशि हुई जमा

अलग-अलग रह रहे दंपति खुशी-खुशी साथ लौटे

सीहोर। जिले में जिला एवं तहसील स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीशचंद्र शर्मा ने किया। लोक अदालत में 1009 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं समझौता राशि 17 करोड़ 15 लाख 21 हजार 78 रूपए जमा हुई।
प्रधान जिला न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा ने कहा कि हमें हर योजना को उसके मूर्तरूप में लागू कर आमजन को लाभान्वित करना चाहिए। आमजन को सस्ता सरल और सुलभ न्याय दिलाने का लोक अदालत एक प्रभावी है, जो वर्तमान समय में समाज के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से लोगों का धन और समय दोनों की बचत के साथ ही आपसी सौहार्द भी बना रहता है। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निराकरण से पक्षकारों का न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ता है, जिससे और अधिक न्याय प्राप्ति के लिए इच्छुक पक्षकार अपने विवाद लेकर न्यायालय के समक्ष आने के लिए प्रेरित होते हैं।

कुल 1009 प्रकरणों का किया गया निराकरण –
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 23 खंडपीठें गठित की गई, जिनमें आमजन की समस्याओं को सुनकर त्वरित यथोचित निराकरण के निर्देश संबंधितों को दिए गए। नेशनल लोक अदालत में कुल 1009 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं समझौता राशि 17 करोड़ 15 लाख 21 हजार 78 रुपए जमा हुए हैं। नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर निराकरण कराए जाने के लिए न्यायालय एवं उपभोक्ता फोरम में लंबित कुल 4 हजार 929 प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 481 प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर हुआ एवं समझौता राशि 15 करोड़ 63 लाख 56 हजार 24 रुपए जमा कराई गई। इसी प्रकार नेशनल लोक अदालत की खंडपीठ के समक्ष कुल 17 हजार 691 प्री लिटिगेशन प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 528 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं समझौता राशि 1 करोड 51 लाख 65 हजार 54 रुपए जमा कराई गई।

अलग-अलग रह रहे दंपति खुशी-खुशी साथ लौटे –
नेशनल लोक अदालत में अनिल कुशवाह द्वारा अपनी पत्नी झंकार कुशवाह के विरूद्ध कुटुम्ब न्यायालय सीहोर में धारा 9 हिन्दू विवाह अधिनियम हेतु मामला प्रस्तुत किया गया था। दोनों का विवाह 2010 में संपन्न हुआ था एवं वर्तमान में उनकी तीन संतानें हैं। पति-पत्नी के मध्य छोटी-मोटी पारिवारिक बातों को लेकर मतभेद हो गए जो कि विवाद में परिवर्तित होकर अलगाव की स्थिति निर्मित हो गई। इस प्रकरण में पारिवारिक मामला तथा छोटे बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए न्यायालय ने लोक अदालत में समझाइश के पश्चात दोनों पक्षों ने राजीनामा कराकर साथ जाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से दंपत्ति की समस्या के निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए। इस प्रकरण के राजीनामा करने के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर खुशी-खुशी घर लौटे।

यह थे उपस्थित –
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सुश्री सुमन श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश संजय गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमके वर्मा एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राधेश्याम यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, एलडीएम अरुण कुमार शर्मा, सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर से फैकल्टी सदस्य एवं आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनजीओ के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यालय सीहोर के पैनल एवं अन्य अधिवक्तागण लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, खंडपीठ सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, पक्षकारगण न्यायालयीन कर्मचारी गण, पैरालीगल वालेंटियर्स आदि उपस्थित रहे। राजीनामा करने वाले सभी पक्षकारों को प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा फूल माला एवं पौधे भी वितरित किए गए।

यातायात पुलिस सीहोर ने कराया 24 मोटर व्हीकल एक्ट के प्रकरणों का निराकरण
नेशनल लोक अदालत के दौरान यातायात पुलिस सीहोर द्वारा पूर्व में की गई मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्रवाई जिनमें भुगतान शुल्क पेंडिंग था, ऐसे प्रकरणों में न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किए गए। इस पर यातायात पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के पालन में कुल 24 प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में पेश किया गया। इसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला न्यायालय सीहोर द्वारा 28 हजार रुपए जुर्माना शुल्क जमा करवाकर प्रकरणों का निराकरण किया। इस प्रकार यातायात पुलिस द्वारा ऐसे चालान जिनका भुगतान शुल्क लंबित है, उनको न्यायालय के आदेश के पालन में प्रस्तुत कर निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café refroidit, une recette simple peut changer le repas. Le sujet mérite d'être approfondi. le petit détail pour Sauce fumée aux cerises pour grillades Et si vous testiez cette idée dès ce soir ? Une recette simple, quelques bons produits et une touche personnelle suffisent pour régaler vos convives.