Newsमध्य प्रदेशसीहोर

Sehore News : भाजपा ने किया तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन

सीहोर। भाजपा के आह्वान पर सीहोर भाजपा नगर मंडल के द्वारा संसद के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पर कोतवाली चौराहे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि  टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निंदा करने की बजाय उसका वीडियो बनाना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है। कांग्रेस और गठबंधन लगातार भारत को अपमान करने का काम कर रही है क्योंकि इनके मन में भारत नहीं बल्कि इटली है इसलिए भारत के मान-सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। आज देश अपमानित हुआ है इन्हें देश से माफी मांगना चाहिए। बुधवार की शाम को भाजपा नेताओं ने शहर के कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन कर टीएमसी के सांसद ने संविधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की। उसकी निंदा करने की जगह राहुल गांधी ने वीडियो बनाया। यह कांग्रेस का गंदा चरित्र है कि वह संविधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान करती है। संविधान की धज्जियां उड़ाती है। इसके खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए और संविधानिक पद पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुतला दहन किया है। भाजपा प्रजातंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र की रक्षा के लिए लिए भाजपा आज सडक़ पर है। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, सन्नी महाजन, प्रदीप बिजोरिया, ब्रजमोहन सोनी, कन्हैया लाल मालवीय, राजेश पाटीदार, आशुतोष त्यागी, आशीष पचौरी, सुनील राय, गुलशन जैन, राजेश परिहार, पुष्पलता राठौर, सोनू ठाकुर, मोहन अग्रवाल, राकेश शर्मा, रोहित यादव, जगदीश, नीरज सरपंच, धर्मेन्द्र परमार, विशाल पाटीदार आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je priprava zdravih jedi videti zahtevna, vendar jo prave sestavine hitro poenostavijo. To temo velja podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: ko zadiši po čokoladni vafljevi torti prerezan hinkali Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo kruh, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati sočno zelenjavo, stročnice in malo začimb ter pripraviti jed, ki res nasiti.