Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : कोतवाली व मंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 12 जुआरियों को पकड़ा, 27 लाख नगद बरामद

3 चार पहिया वाहन तथा 16 मोबाइल फोन भी किए जप्त

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अवैध कार्यों को लेकर दिए गए निर्देशों का असर भी दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में सीहोर जिले में अवैध जुआ, सट्टा सहित अन्य कार्यों पर पुलिस ने सख्ती की है। इसी कड़ी में सीहोर की कोतवाली एवं मंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 जुआरियों सहित उनके पास से 27 लाख रुपए की नगद राशि भी जप्त की गई है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 3 चार पहिया वाहन और 16 मोबाइल भी जप्त किए हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन, एएसपी गीतेश गर्ग, सीएसपी सीहोर निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे व मंडी थाना प्रभारी माया सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम मुडला के पास स्थित फार्म हाउस पर दबिश दी। यहां 12 व्यक्ति रुपए पैसों पर हार जीत का दाव लगाते हुए जुआ खेलते हुए पकड़े गए, जिनके पास से 27 लाख 50 हजार रुपए नगद, 16 मोबाइल फोन, तीन चार पहिया वाहन सहित कुल 60 लाख का मशरूका बरामद किया गया।

ये आरोपी पकड़ाए –
पुलिस द्वारा दी गई दबिश में  मनोज पिता मदनलाल उम्र 50 साल निवासी नसरुल्लागंज जिला सीहोर, बृजेश यादव पिता इंदु सिंह यादव उम्र 50 साल निवासी नोसराबाद जिला देवास, संदीप दुबे पिता अशोक दुबे उम्र 40 साल निवासी नसरुल्लागंज जिला सीहोर, अकाक अली पिता मुस्ताक अली उम्र 38 साल निवासी भानपुर जिला भोपाल, प्रवीण शर्मा पिता आर एस शर्मा उम्र 34 साल निवासी भोपाल, नासिर कुरेशी पिता ममतु कुरेशी उमर 36 साल निवासी बड़ा दरवाजा आष्टा,  जोएब पिता अब्दुल सफीक उम्र 38 साल निवासी मक्सी शाजापुर, योगेश अग्रवाल पिता लाल कृष्ण अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी खिड़कियां छिपावर जिला हरदा, नवीन शर्मा पिता रमाशंकर शर्मा उम्र 46 साल निवासी नसरुल्लागंज जिला सीहोर, शेर खान पिता इशाक खान उम्र 29 साल निवासी बिछोर थाना घटिया जिला उज्जैन, कुरलेश खान पिता यकत खान उम्र 34 साल निवासी बिछोड थाना घटिया जिला उज्जैन, इब्राहिम कुरैशी पिता कुरेशी उम्र 55 साल निवासी शिवाजी नगर हबीबगंज भोपाल को पकड़ा है।

कई थानों में दर्ज है अपराधिक रिकॉर्ड –
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी नवीन शर्मा पिता रमाशंकर शर्मा उम्र 46 साल निवासी नसरुल्लागंज सीहोर के विरुद्ध प्रारंभिक जांच में थाना आष्टा एवं थाना रेहटी में पूर्व में जुए सट्टे के अपराध होना पाया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, निरीक्षक गिरीश दुबे थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक माया सिंह थाना प्रभारी मंडी, उप निरीक्षक मनोज मालवीय, सुभाष यति, महेंद्र मेवाड़ा, पंकज यादव, महेंद्र रविदास, राजेश तिवारी, चंद्रभान सेन, सतीश, संदीप मेवाड़ा, दिलीप विष्णु भगवान की सराहानीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.