Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News… जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, मारपीट के बाद थाने पहुंचे तो नहीं हुई सुनवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

- सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की लापरवाही आई सामने

सीहोर। जिले के जावर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जमीन को लेकर हुए इस विवाद के बाद पीड़ित पक्ष शिकायत करने थाने पहुंचा, यहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। मारपीट में घायल एक व्यक्ति की थाने में ही तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित पुलिस पर आरोप लगाते और घायल को अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी मयंक अवस्थी ने एसआई सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जावर तहसील की कल्याणपुरा ग्राम पंचायत के कान्याखेड़ी गांव में गुरुवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया था। गांव में रहने वाले शोभाल सिंह ठाकुर, लखन सिंह, बिजेंद्र सिंह ने चेतन सिंह, बलवान सिंह और अर्जुन सिंह की लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसमें बलवान सिंह और अर्जुन सिंह को चोट आई थी। परिजन घायलों को लेकर रात में ही जावर थाने में थ्प्त् कराने के लिए पहुंचे। यहां काफी देर तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। तभी बलवान सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां बलवान की मौत हो गई, वहीं घायल अर्जुन को अस्पताल में कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि बलवान सिंह की पीट-पीट कर हत्या की गई है।
जावर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित –
मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष के लोग गुरुवार रात में ही थाने पहुंचे थे। यहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस आरोप के बाद सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने जावर थाने के एसआई अनिल डोडियार, प्रधान आरक्षक भरत राम और आरक्षक अर्जुन को निलंबित कर दिया है। झगड़े की रिपोर्ट करने आए बलवान की थाने में ही तबीयत खराब हो गई थी। अस्पताल जाने पर बलवान सिंह की मौत हो गई थी। परिजन जावर थाने के पुलिस कर्मियों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगा रहे हैं। एसडीओपी आकाश अमलकर ने तीन पुलिस कर्मियों के निलंबन की पुष्टि की है।
इन लोगों पर हुई एफआईआर दर्ज-
इस मामले में पुलिस ने घायल अर्जुन सिंह की रिपोर्ट पर राम सिंह, शोभाल सिंह सेंधव, लखन सिंह, बिजेंद्र सिंह, पिंटू सेंधव, गोपाल और अर्जुन सेंधव पर हत्या के प्रयास और मारपीट की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खेत से कब्जा हटाने का बोला तो कर दी मारपीट-
घायल अर्जुन सिंह ने बताया कि मैं अपने भाई चेतन, भतीजे पुष्पेंद्र और शुभम के साथ खेत पर था। यहां शोभाल सिंह से खेत की मेड़ को लेकर विवाद था, उसे सुलझाने के लिए बात कर रहे थे। शोभाल सिंह तथा उसके भाइयों ने हमारी जमीन में पत्थर जमा दिए। हमने पत्थर हटाने के लिए कहा तो सोभाल सिंह, लखन सिंह, विजेन्द्र और रामसिंह गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर सोभाल सिंह, लखन सिंह, विजेन्द्र और रामसिह डंडे लेकर आए और मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद पिंटु उर्फ शिवनारायण, गोपाल सिंह, अरविन्द सिंह भी डंडे लेकर आ गए। हमारे साथ मारपीट की। इसमें मेरे सिर पर और कंधे में चोट आई। मेरे भाई पुष्पेंद्र ठाकुर को हाथ में, शुभम ठाकुर को पीठ पर, चेतन सिंह को हाथ व पीठ पर, बलवान सिंह को हाथ और चेहरे पर चोट लगी। इसके बाद थाने आए तो यहां काफी देर तक सुनवाई नहीं हुई। थाने में ही भाई की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.