News

इंसानियत तार—तार : छह माह की गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया, गांव वाले वीडियो बनाते रहे

राजस्थान में रिश्तों और ​इंसानियत की मर्यादा तार—तार

जयपुर/प्रतापगढ। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में इंसानियत और रिश्तों की मर्यादा तार—तार कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने ही गांव वालों के सामने छह माह की गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र किया और 1 किमी तक दौड़ाया। 31 अगस्त की इस घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने के बाद राजस्थान सहित देशभर में हंगामा मच गया।

क्या है मामला
प्रतापगढ एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के करीब छह महीने बाद महिला पड़ोस के गांव ऊपला कोटा के एक युवक के साथ कहीं चली गई थी। महिला साल भर बाद 30 अगस्त को युवक के साथ वापस लौटी थी। वह छह माह की गर्भवती बताई जा रही है। महिला के लौटने पर उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए, जहां यह वारदात हुई। महिला का पति उसके साथ दरिंदगी पर उतारू हो गया, जिसमें परिवारवालों ने साथ दिया। महिला को निर्वस्त्र किया और गांव में घुमाया। महिला मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन गांव वाले इसका विरोध करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

मुख्यमंत्री—पूर्व मुख्यमंत्री ने की आलोचना
इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ​वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलापफ अपराध ने इस तरह पैर पसारे हैं कि राजस्थान को पूरे देश में शर्मिंदा होना पड रहा है। महिला अपराध में राजस्थान को देश में नंबर—1 बनाने की जिम्मेदारी स्वयं कांग्रेस सरकार की है।

पांच दिन में रिपोर्ट मांगी
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की निंदा की है। आयोग ने राजस्थान के DGP से मामले में फौरन एक्शन लेने को कहा और पांच दिन के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देने को कहा है। आरोपियों को शुक्रवार रात ही यह खबर लग गई थी कि पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद इन्होंने जंगल की तरफ भागने की कोशिश की। इससे इनके पैरों में चोटें आईं। हालांकि, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं।

महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की
जानकारी के अनुसार, शादी के छह महीने बाद महिला पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला साल भर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी, तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए। इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह जोर-जोर से चीख रही है और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग सिर्फ देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने पति को नहीं रोका। महिला छह महीने की गर्भवती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.